फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरलाइंस से जुड़े ये राज खोल देंगे आपकी आंखें, लोकल ट्रेन से भी बुरी होती है हालत

Fri, 18 May 2018 07:58 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
plane
लंबे सफर और समय की बचत के लिए अक्सर लोग हवाई यात्रा करना पसंद करते हैं। धीरे-धीरे यह लोगों की आदत में शुमार होता जा रहा है। मौजूदा समय की बात करें तो हवाई सफर करने वाले लोगों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बीबीसी की रिपोर्ट की मानें तो अमूमन किसी भी समय में हवा में सफर करने वालों की संख्या दस लाख के आस पास होती है।

हवाई सफर अन्य साधनों के मुकाबले थोड़ा महंगा जरूर साबित होता है लेकिन लोगों को लगता है कि बदले में सेवाएं भी तो बेहतर मिलती है। इसी चलते कई लोग बजाए कार, बस या ट्रेन के खुशी-खुशी प्लेन से जाना पसंद करते हैं। मगर जब हम आपको एयरलाइन के कुछ खास राज बताएंगे तो ये खुशी अचानकर छूमंतर हो जाएगी। जी हां, ये एयरलाइन से जुड़ी ऐसी राज की बातें हैं जिनसे आप अभी तक अनजान होंगे। कुछ एयरलाइन कर्मचारियों ने ही रेडडिट पर अपनी नियोक्ता एयरलाइन के यह राज उजागर किए हैं। 
विज्ञापन

2 of 11
plane
1. उड़ान के दौरान यात्रियों को दिए जाने वाले तकिये और कंबल जिन्हें आप साफ-सुथरा समझते हैं क्या वाकयी ऐसा होता है..? जी नहीं, ऐसा नहीं है। सच्चाई यह है कि कई बार इन्हें रीयूज के लिए यात्री को दे दिया जाता है। यह जरूरी नहीं कि हर यात्रा के दौरान यात्रियों को धुला व साफ-सुथरा कंबल व तकिया मिले। अब आप ही सोचिए हवाई यात्रा के दौरान आप कितने हाथों से निकले हुए कंबल और तकिए इस्तेमाल में लेते हैं।  

 
विज्ञापन

3 of 11
Luggage
2. विमान में आपको अपने सामान को लॉक करके रखने की सुविधा नहीं होती। दरअसल, आपके सामान को एयरपोर्ट पर चैकिंग के बाद उसे टीएसए लॉक लगा दिया जाता है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि सफर के दौरान इसकी कोई गारंटी नहीं है कि आपका सामान सुरक्षित ही रहेगा। जी हां, क्योंकि आपके बैग पर लगाया गया टीएसए लॉक रैंप एजेंट, गेट एजेंट यहां तक की आपका साथी यात्री भी खोल सकता है।

 

4 of 11
headphone
3. अगर आपको ये वहम है कि प्लेन में मिलने वाले हेडफोन जिन्हें एक सिल्ड प्लास्टिक बैग में दिया जाता है वह एकदम नया और अनयुज्ड होता है तो आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि ऐसा नहीं है। इन्हें भी रीयूज्ड के लिए यात्रियों को दिया जाता है। मतलब अगर आपसे पहले किसी को त्वचा रोगी ने यह हेडफोन इस्तेमाल किए होंगे तो आप समझ सकते हैं कि क्या होगा। इसके अलावा यूज्ड हेडफोन में इतनी गंदगी पाई जाती है जिसका अंदाजा आपको शायद ही होगा। स्वास्थ्य कारणों से जोड़कर देखें तो बस, कार, ट्रेन की तुलना में विमान यात्रा को आप 10 में कितने अंक देना चाहेंगे..?

 
विज्ञापन

5 of 11
demo
4. फ्लाइट में अगर आपके बैग में कंपन या कोई भी चीज वाइब्रेट करती है तो अटेंडेट को यह परमीशन है कि वह यात्री का सामान सबके सामने खोलकर उसे चैक करे। उड़ान के दौरान पहले ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिसमें यात्रियों के सामान में सेक्स टॉय मिले हैं। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि उन यात्रियों के लिए वह पल कितना शर्मनाक रहा होगा।

 
विज्ञापन

6 of 11
Expensive
5. यह बात सच है कि कम से कम कीमत पर बाजार में मिलने वाली चीजों को विमान में खरीदने पर आपको अपनी पॉकेट कितनी ढीली करनी पड़ सकती है। जी हां, विमान में मिलने वाला सस्ते से सस्ता सामान भी महंगा मिलता है। 

 
विज्ञापन

7 of 11
coffee
6. विमान पर कॉफी और चाय बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला पानी उतना साफ नहीं हो सकता जितना आप पीते हैं। 
 

8 of 11
plane
7. बरसात के दिनों में पायलेट जानबूझकर मुश्किल लैंडिग का जोखिम उठाते हैं। दरअसल, ऐसा करने से रनवे के कोट पर चिकनी सतह तोड़ने में मदद मिलती है। इससे रनवे फिसलन भरा नहीं रहता। 

 

9 of 11
plane toilet
8. हवाई जहाज के बाथरूम में एक ऐसा गुप्त लॉक भी होता है जिसे फ्लाइट अटेंडेंट खोल सकते हैं।

 

10 of 11
flight
9. अगर आप फ्लाइट अटेंडेट को टिप देते हैं तो आपको विमान की किसी भी क्लास में फर्स्ट क्लास जैसी सुविधाएं भी मिल सकती है।  
 
विज्ञापन

11 of 11
Pilot
10. कुछ पायलेट उड़ान के दौरान सोते भी हैं। दरअसल, विमान को ऑटो पायलेट मोड पर रखकर ऐसा किया जा सकता है।
  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें