फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस समुदाय से जानिए बासी खाने के फायदे, फ्रेश खाना भूल जाएंगे

Sat, 16 Dec 2017 10:22 AM IST
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
1 of 5
demo
अमूमन लोगों का मत है कि सेहत के लिहाज से बासी खाना अच्छा नहीं होता। लेकिन ये रिपोर्ट पढ़कर बासी खाने को लेकर आप अपनी राय बदल सकते हैं। यकीन न आए तो पढ़ लें ये रिपोर्ट...

 
विज्ञापन

2 of 5
demo
नार्थ-ईस्ट चले जाइए या पश्चिम बंगाल के साइड, यहां के लोग बासी चावल बड़े ही चाव से खाते हैं। यहां लोग रात में चावल बनाकर रख देते हैं और सुबह नाश्ते के रूप में उसे अलग-अलग तरीके से खाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
demo
कहीं-कहीं तो लोग तैयार चावल को मिट्टी के बर्तन में भिगोकर रातभर के लिए रख देते हैं। सुबह तक जब चावल फर्मेंट हो जाते हैं, तब इसे वे प्याज या अन्य चीजों के साथ खाते हैं। अब आप सोच रहे होंगी कि बासी खाना सेहत के लिए ठीक नहीं होता, तो फिर बासी चावल को इतना महत्व क्यों? 

 

4 of 5
demo
दरअसल, बासी चावल पेट के लिए अच्छा होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर्स होते हैं, जो कब्ज की समस्या में फायदा पहुंचाते हैं। इससे दिन भर काम करने के लिए आपको एनर्जी भी भरपूर मिलती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
demo
यही नहीं बासी चावल खाने से बॉडी टेम्‍परेचर भी कंट्रोल में रहता है, क्योंकि बासी चावल की तासीर बहुत ठंडी होती है। एक शोध के अनुसार, बासी चावल में माइक्रो-न्यूट्रीएंट्स और कई जरूरी मिनरल्स होते हैं, जैसे आयरन, पोटैशियम और कैल्शियम। 

अगर आप नियमित तौर पर बासी चावल का इस्तेमाल करती हैं, तो इसका काफी फायदा मिलेगा। लेकिन तभी जब इसे सही तरीके से स्टोर किया गया हो और चावल एक दिन से ज्यादा पुराना नहीं होना चाहिए। बासी चावल से तरह-तरह की डिशेज भी तैयार होती हैं, जैसे- पकौड़े, बड़ियां, फ्राइड राइस, पापड़ आदि।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें