फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस आदमी पर ऊंटनी के दूध का हुआ ऐसा असर, कमाल देख सब रह गए हैरान 

Fri, 03 Nov 2017 05:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
1 of 5
demo
एक आदमी ने महज महीनाभर पहले ही ऊंटनी का दूध पीना शुरू किया और उस पर इसका ऐसा गजब का असर पड़ा कि रिजल्ट देखकर डॉक्टर भी चौंक पड़े। हैरानी हो भी क्यों नहीं... जो इंसान पिछले तीन साल से डॉक्टरों की दवाइयां खाकर इतनी गंभीर बीमारी ठीक नहीं कर पाया वह उटनी के दूध के सेवन से महीने भर में सही हो गया।
विज्ञापन

2 of 5
demo
ये करिश्मा हुआ है राजस्थान के टोंक गांव में रहने वाले हनुमान बलि के ऊपर। दरअसल वे पिछले तीन साल से मधुमेह से पीड़ित थे। लगभग लाख रुपये डॉक्टरों की फीस और इलाज में खर्ज कर चुके थे। वे इन सबसे परेशान हो चुके थे क्योंकि उनको रिजल्ट निराश करने वाले ही मिल रहे थे। ऐसी घड़ी में उनके दोस्त ने सलाह दी कि वे ऊंटनी का दूध ट्राइ करके देखें।  हनुमान बलि ने सोचा जब इतने पैसे और इतनी दवाईयां ट्राइ कर ही चुका हूं तो ये उपाय भी आजमा लेता हूं। 

ये सोचकर हनुमान बलि ने ऊंटनी का दूध पीना शुरू किया। अभी उसे ऊंटनी का दूध पीते हुए एक महीने ही हुआ था कि उनका डॉयबीटिज(शुगर) कंट्रोल हो गया और एक महीने बाद ही उनकी डायबीटिज पूरी तरह से ठीक हो गई। आज हनुमान बलि की डायबीटिज और मोटापा पूरी तरह से कंट्रोल में है और वो पहले की तरह हर चीज खा-पी रहे हैं और मेहनत कर रहे हैं। 

जबकि दवाई लेने के दौरान उन्हें कई चीजों से परहेज करना पड़ता था और वो ज्यादा शारीरिक क्रियाएं भी नहीं कर पाते थे। आज वो पूरी तरह से तंदुरुस्त है और पहले से अधिक मेहनत करता है। ये रिजल्ट देख डॉक्टर भी हैरान रह गए। 

 
विज्ञापन

3 of 5
demo
ऊंटनी का दूध मधुमेह जैसी जटिल बीमारी ठीक करने के अलावा अन्य कई सारी बीमारियां भी ठीक कर देता है। इसका दूध लगातार एक से दो महीने तक पीने से शरीर की कई सारी बीमारियां ठीक हो जाती हैं। आइए इस लेख में जानें ऊंटनी के दूध के फायदे और उनसे दूर होने वाली बीमारी।

ऊंटनी के दूध के फायदे
यदि आप नमकीन होने की वजह से ऊंटनी के दूध से परहेज करते हैं तो सबसे पहले इसके फायदे जान लीजिए। इन फायदों को जानकर आप ऊंटनी का दूध पीने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। ऊंटनी का दूध कई सारे रोगों में फायदेमंद होता है। ऊंटनी का दूध शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है जिससे मौसमी बीमारियां शरीर में नहीं होती। मानसिक बीमारियां ठीक होती हैं।

रोजाना ऊंटनी का दूध पीने से बच्चों की मानसिक बीमारियां ठीक होती हैं। इसके अलावा सामान्य शख्स द्वारा रोजाना ऊंटनी का दूध पीने से उसमें सोचने-समझने की क्षमता सामान्य लोगों की तुलना में ज्यादा विकसित होती है। साथ ही यह बच्चों को कुपोषण से भी बचाता है और उनमें बौद्धिक क्षमता का विकास करता है।



 

4 of 5
demo
जल्दी पचता है
ऊंटनी का दूध गाय की दूध की तुलना में तुरंत पच जाता है। इसमें दुग्ध शर्करा, प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट,सुगर, फाइबर ,लैक्टिक अम्ल, आयरन, मैग्निशियम, विटामिन ए , विटामिन  ई , विटामिन बी 2, विटामिन सी , सोडियम, फास्फोरस ,पोटैशियम, जिंक, कॉपर, मैग्नीज जैसे बहुत सारे तत्व पाए जाते हैं जो कि हमारे शरीर को सुंदर और निरोगी बनाते हैं।

मधुमेह ठीक करे
ऊंटनी का दूध मधुमेह के लिए सबसे रामबाण इलाज माना जाता है। इससे सालों का मधुमेह महीनों में ठीक हो जाता है। ऊंटनी के एक लीटर दूध में लगभग 52 यूनिट इंसुलिन की मात्रा होती है। जो कि अन्य पशुओं के दूध में पाई जाने वाली इंसुलिन की मात्रा से काफी अधिक है। इंसुलिन शरीर में प्रतिरोधक क्षमता तैयार करता है और मधुमेह जैसी बीमारियां ठीक करता है।

त्वचा निखारे
बीमारियों के अलवा ऊंटनी का दूध त्वचा निखारने का भी काम करता है। इस दूध में अल्फा हाइड्रोक्सिल अम्ल पाया जाता है। जो कि त्वचा को निखारने का काम करता है। इसीलिए इसका इस्तेमाल सौंदर्य संबंधी पोडक्ट बनाने में भी किया जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
demo
ऑटिज्म भी करे ठीक
-मानसिक बीमारी दूर करने के लिए ऊंटनी का दूध रामबाण इलाज है।  -ऊंटनी का दूध मंद बुद्धि बच्चों के लिए अमृत के समान होता है। जिस कारण ऑटिज्म जैसी बीमारियां और मानसिक विकार ठीक हो जाते हैं। 

हड्डियां बनाए मजबूत
ऊंटनी के दूध में कैल्शियम काफी मात्रा में होता है हड्डियां मजबूत बनाने में सहायक है।

कैंसर से रक्षा करे
इसके अलावा इस दूध में लेक्टोफेरिन नामक तत्व पाया जाता है जो कैंसर जैसी घातक बीमारी से लड़ने के लिए शरीर को तैयार करता है।  

खून साफ करे
यह खून से सारे टॉक्सिन्स दूर कर लिवर को साफ करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें