फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल कपूर से 8 साल छोटे हैं अमित शाह, चर्चित हस्तियों की आयु के ऐसे अंतराल जो कर देंगे आपको हैरान

Wed, 16 May 2018 07:44 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
amit shah and anil kapoor
इस दुनिया में हर इंसान को एक न एक दिन बूढ़ा जरूर होना है, क्योंकि बूढ़े होना एक ऐसी जैविक घटना है जो होगी ही। लेकिन इन्हें देखकर आप इनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा पाएंगे जबकि इनके कई हम उम्र उनसे कहीं ज्यादा बड़े दिखाई देते हैं।  

जी हां, ये हैं हमारे देसी सेलिब्रिटीज जिनकी उम्र को आपने शायद ही इस तरीके से नोटिस किया हो जिस तरीके से आज हम आपको बताने जा रहा है। यह तरीका वाकयी दिलचस्प है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...
विज्ञापन

2 of 8
aamir khan and ramdev
आप योग गुरु बाबा रामदेव से तो परीचित होंगे ही... आपको क्या लगता है वह कितने साल के होंगे? 55, 60 या 65? हम बता दें कि 25 दिसंबर 1965 में जन्मे रामदेव 52 साल के हैं। वो मिस्टर परफेक्शनिस्ट या अभिनेता आमिर खान से उम्र में छोटे हैं। क्या आपको विश्वास होगा? शायद नहीं, लेकिन यही सच है। अब यह आप तय करें कि इनमें से आपको कौन उम्रदराज दिखता है।

 
विज्ञापन

3 of 8
rahul gandhi with manish sisodiya
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की उम्र का तो आपको अंदाजा होगा ही लेकिन क्या आप दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की उम्र जानते हैं..? हम बता दें कि उम्र में मनीष सिसोदिया राहुल गांधी से भी छोटे हैं। मनीष 5 जनवरी 1972 को जन्में हैं जबकि राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को हुआ था। दोनों में दो साल का एज डिफरेंस है लेकिन दोनों में कितना अंतर नजर आता है। यह आप साफ देख सकते हैं। 

4 of 8
amit shah with anil kapoor
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को देखकर आप बता सकते हैं दोनों में छोटा कौन होगा? शायद आप यही कहेंगे कि अनिल छोटे हैं शाह से, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अनिल 1956 में जन्मे हैं और अमित शाह 1964 में यानी दोनों के बीच 8 साल का अंतराल है। आपको शायद ही यह बात पता हो। क्यों खा गए ना गच्चा?


 
विज्ञापन

5 of 8
aloknath with anil kapoor
चलिए अब बात करते हैं बॉलीवुड के संस्कारी बाबुजी आलोक नाथ की...  वे और बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर हमउम्र है। चौंक गए न जानकर। दरअसल, दोनों की उम्र 61 साल है। लेकिन क्या इन दोनों को देखकर कोई कह सकता है कि इनकी उम्र एक ही है?
 
विज्ञापन

6 of 8
narendra modi with sonia gandhi
अब बात करते हैं एक दूसरे के विरोधी कहे जाने वाले पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की... दोनों के बीच उम्र का कितना फासला है क्या आप जानते हैं ? बता दें नरेंद्र मोदी 67 के हैं तो सोनिया 71 साल की हैं।

 
विज्ञापन

7 of 8
salman with sooraj barjatya
बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान के चहेते दोस्त सूरज बड़जात्या सूरज की उम्र 54 वर्ष है, जबकि सलमान 52 साल के हैं। दोनों की उम्र में महज दो साल का ही फर्क है जबकि आप दोनों को देखें तो आपको दोनों की उम्र में बहुत फर्क नजर आएगा।  

 
विज्ञापन

8 of 8
sonakshi with shweta
इस सूची में सिर्फ पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी शामिल हैं। अब अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को ही ले लो वह मसान व हरामखोर फिल्म में काम कर चुकी श्वेता त्रिपाठी से छोटी हैं। सोनाक्षी 30 साल की हैं जबकि श्वेता 32 की। फिर भी श्वेता सोनाक्षी से कहीं ज्यादा छोटी नजर आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें