अधिकांश लोगों का ख्वाब बड़ा सा घर लेने का होता है। ऐसे में आपको कोई ऐसा इंसान बमुश्किल ही देखने को मिलेगा जो अपने मुंह से ये बात स्वीकार करें कि वह छोटे घर में रहकर खुश है। असल में छोटे घरों में रहने वाले लोगों के मन में भी यही ख्याल रहता है कि उनका घर लंबा चौड़ा हो।
विज्ञापन
2 of 6
photo
अगर अपार्टमेंट में रहने की बात हो तो ज्यादातर लोगों को उसमें एडजेस्टमेंट करना मुश्किल होता है। अपार्टमेंट में हमेशा स्पेस की समस्या सामने आती है। इसके लिए कई बार मालिक अपार्टमेंट में तोड़फोड़ कर स्पेस बनाने के कोशिश करते हैं। जैसे बालकॉनी को कई बार घर की चारदीवारी में ही शामिल कर लिया जाता है।
विज्ञापन
3 of 6
photo
इसमें अलग से पैसा और प्रयास दोनों खर्चने पड़ते हैं। इसके बाद भी मन संतुष्ट नहीं हो पाता। अगर आप भी ऐसी किसी समस्या से जुझ रहे हैं तो इसका समाधान यहां है। उम्मीद है कि आपको यह पसंद आएगा। सबसे पहले बता दें कि यह न तो मंहगा है और ही खर्चीला...
4 of 6
photo
बिना शोर और धूल के दीवारों को तोड़े बिना ये काम हो जाएगा और न ही आपको कोई महंगा डिजाइनर करने की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए केवल आपको जरूरत होगी वॉलपेपर की। जी हां ये आपके घर के स्पेस को बढ़ा देंगे। यकीन नहीं होता तो एकबार बस आप इन तस्वीरों को देख लीजिए।
विज्ञापन
5 of 6
photo
आप शायद ये बात नहीं जानते होंगे कि वॉलपेपर आपके मूड को बदलने की ताकत रखता है। बस आपको ध्यान रखना होगा उनके रंगों के चुनाव का। कोशिश करें कि आप जिस वॉलपेपर का इस्तेमाल करने वाले हैं उसका रंग पीला चांदी, नीला या हरे रंग का हो। जो लोग अवसाद से ग्रस्त होते हैं उनके लिए रंगों का बहुत बड़ा रोल है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उज्ज्वल रंग बेहद सक्रिय होते हैं। पुरानी थकान को दूर करने में मददगार होते हैं, लेकिन उन लोगों पर हमेशा इसका अच्छा प्रभाव नहीं पड़ता जो आसानी से उत्साहित हो सकते हैं।