फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वेलेंटाइन डे' पर औरतों को चाहिए ये, पसंद-नापसंद जानकर दीजिए मनचाहा तोहफा

Wed, 14 Feb 2018 08:52 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
demo
वैसे तो एक औरत के मन में क्या है ये पता करना आसान नहीं है लेकिन जब बात वेलेंटाइन डे और औरतों की पसंद-नापसंद की चल रही हो तो यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि औरतें वेलेंटाइन डे पर क्या गिफ्ट पसंद करती हैं। ये सवाल हम सभी के मन में होता है...

अगर आप ये राज जान गए तो इस बार अपनी वैलेंटाइन को मनचाहा तोहफा देकर उसे खुश कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
demo
हीरा नहीं है सदा के लिए
आमतौर पर युवक सोचते हैं कि डायमंड रिंग या नैकलेस औरतों की कमजोरी है और इसे पाकर वो बेहद खुश होंगी तो ये गलतफहमी है। आपको जानकर अचंभा होगा कि लड़कियां इस खास मौके पर तोहफे के तौर पर डायमंड लेना पसंद नहीं करती। दरअसल औरतें प्यार भरा आलिंगन और प्यार के दूसरे इजहारों को ही गिफ्ट के रूप में पसंद करती हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
demo
रोमांस भरी कविता सिर्फ तुम्हारे लिए
डेली मेल के अनुसार करीब 87 फीसदी औरतें चाहती है कि वेलेंटाइन के मौके पर उनका पार्टनर उनके लिए स्पेशल तौर पर एक रोमांटिक कविता लिखे। जबकि पचास फीसदी औरतों का कहना है कि पार्टनर द्वारा आंखों में आंखें डालकर कहे गए तीन रोमांटिक शब्द उन्हें किसी भी गिफ्ट से ज्यादा कीमती लगते हैं।  

 

4 of 5
demo
किस, आलिंगन या प्यार भरे दो शब्द
ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन (BHF) द्वारा कराए गए सर्वे के मुताबिक दस में से नौ औरतें किसी महंगे गिफ्ट की अपेक्षा आलिंगन, चुंबन या लव यू कार्ड चाहती हैं। औरतें चाहती है कि दो मिनट के लिए ही सही लेकिन पार्टनर का सारा ध्यान उनके ऊपर हो और वो दिल से अपने प्यार की फीलिंग को जाहिर करे।

केवल एक फीसदी औरतें गिफ्ट में अर्न्तवस्त्र चाहती हैं। उससे भी कम औरतें चाहती हैं कि उनका पार्टनर उन्हें मॉडल जैसे लिंगरी उत्पाद गिफ्ट करे। तीन फीसदी औरतों की ख्वाहिश रहती कि पार्टनर प्यार का इजहार करने के लिए किसी लक्जरी ट्रिप पर ले जाए।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
demo
BHF के रीटेल डायरेक्टर माइक टेलर कहते हैं कि ये सर्वे दिखाता है कि प्यार का इजहार करने के लिए ज्यादा बड़ी रकम खर्च करने की जरूरत नहीं है। वैसे वेलेंटाइन डे का दिन उन लोगों के लिए अच्छा है जो पहली बार प्यार का इजहार कर रहे हैं। लेकिन पार्टनरों को साल में तीन या चार बार रोमांटिक तरीके से प्यार का इजहार करना चाहिए ताकि जिंदगी खुशहाल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें