फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें श्रीदेवी के पुनर्जन्म का दावा करने वाले वीडियो का वायरल सच

Sun, 04 Mar 2018 11:27 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
demo
अभिनेत्री श्रीदेवी का अंतिम संस्कार 28 फरवरी की शाम को मुंबई में हुआ है। अभी उनके अंतिम संस्कार को 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि सोशल मीडिया पर एक छोटी सी बच्ची का वीडियो वायरल होने लगा। हैरानी की बात ये है कि इस बच्ची के वीडियो को श्रीदेवी का पुनर्जन्म बता कर वायरल किया जा रहा है। 

आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे 24 फरवरी को दुबई में श्रीदेवी की मौत होने के बाद से अब तक सोशल मीडिया पर गफलत फैलाने वाली कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 5
श्रीदेवी
इस कड़ी में एक तस्वीर सबसे अधिक वायरल हुई। इसके माध्यम से लोगों को भ्रमित किया गया। दरअसल हुआ यूं कि जब दुबई में श्रीदेवी की मौत हुई तो इस तस्वीर को यह कहकर वायरल किया गया कि ये श्रीदेवी की मौत के बाद सामने आई उनकी पहली तस्वीर है। इसमें एक महिला की डेडबॉडी सफेद कपड़े में लिपटी हुई दिखाई गई थी। बस फिर क्या था लोगों ने ताबड़तोड़ इसे शेयर करना शुरू कर दिया।

जब तक तस्वीर का सच सामने आता यह तमाम लोगों के बीच जा चुकी थी। बाद में तस्वीर का सच सामने आया जिसमें पता चला कि वह श्रीदेवी की असल तस्वीर नहीं थी। वह तो कल्पना नाम की साउथ एक्ट्रेस की तस्वीर थी। बताया जाता है कि कल्पना की मौत भी हार्ट अटैक से ही हुई थी।

श्री देवी के नाम पर वायरल गफलत फैलाने का सिलसिला यहीं नहीं थमा और इसके बाद सामने आया एक वीडियो। इसे श्रीदेवी के अंतिम संस्कार का वीडियो बताया गया जबकि वह बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना के अंतिम संस्कार का वीडियो था जिसमें बोनी कपूर समेत उनका पूरा परिवार नजर आ रहा था। इस वीडियो पर भी लोगों ने आंख मूंदे विश्वास कर लिया।     
विज्ञापन

3 of 5
demo
अब श्रीदेवी के निधन के बाद एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्ची को श्रीदेवी के पुनर्जन्म से जोड़कर दिखाया जा रहा है। बता दें श्रीदेवी की मौत के महज पांच दिन बाद सोशल मीडिया पर इस छोटी सी बच्ची का वीडियो वायरल हुआ है। बच्ची को श्रीदेवी का पुनर्जन्म बताया जा रहा है।

कुछ मीडिया चैनलों में भी इसकी खबर फ्लैश की गई है। जहां श्रीदेवी के निधन पर सिनेमा जगत के साथ-साथ पूरा देश दुखी है, वहीं श्रीदेवी की मौत के बाद से अभी तक सोशल मीडिया पर छिछालेदर जारी है। 

4 of 5
demo
ताजा वायरल वीडियो में यह बात कही गई है कि 54 साल की अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत के ठीक बाद इस बच्ची ने जन्म लिया है और इस बच्ची का चेहरा हूबहू श्रीदेवी से मिलता है। 

इसकी पड़ताल हुई तो पता चला कि यह वायरल वीडियो पिछले साल मई महीने में यूट्यूब पर शेयर किया गया था। इससे साफ हो गया कि वीडियो वायरल करने के लिए ऐसा किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sridevi
आप सभी से अमर उजाला की अपील है, इस प्रगतिशील युग में इस तरह की बातों पर भरोसा न करें। अगर आप ऐसे वीडियो पर यकीन करते हैं और उन्हें शेयर करते हैं तो इससे उन लोगों का फायदा होता है जो ये गलत संदेश फैलाकर समाज को भ्रमित कर रहे हैं। इसलिए हर वीडियो व वायरल तस्वीरों को पहले अच्छी तरह जांचे और भेजने वाले की मंशा को भी भांप लें। अगर संदेश समाज के लिए सही हो तभी उसे आगे शेयर करें।  



'Rebirth of sridevi' के नाम से यू ट्यूब पर शेयर किया गया वीडियो


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें