मुकेश अंबानी के स्कूल में कितनी फीस ली जाती है क्या आप जानते हैं..? अगर नहीं तो जानने के लिए जरूर उत्सुक होंगे। है न... दरअसल, दुनिया में हर मां-बाप की यहीं ख्वाहिश होती है कि वो अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करें। इसके लिए अच्छे स्कूलों में दाखिला करवाने के लिए मां-बाप अपनी जीवन की सारी जमा-पूंजी लगाने तक को तैयार रहते हैं।
विज्ञापन
2 of 9
school children
लेकिन इस स्कूल में यह ख्वाब पूरा होना किस्मतवालों के नसीब में ही होता है। जी हां, मुकेश अंबानी के स्कूल में आम घरों के बच्चे तो पढ़ते नहीं। वहां तो करोड़पति लोगों के बच्चे ही पढ़ने जाते हैं। तभी तो स्कूल की फीस भी इतनी रखी गई कि सोचकर आपका सिर घूमने लग जाएगा।
विज्ञापन
3 of 9
hritik with their children at a ambani school
अच्छे से अच्छे स्कूल की फीस भी इस स्कूल की फीस के सामने कम मालूम पड़ती है। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो इस स्कूल की फीस काफी ज्यादा है। आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि मुकेश अंबानी के स्कूल में एक लग्जरी कार जितनी फीस ली जाती है।
4 of 9
Ambani school classroom
बता दें मुंबई में स्थित धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल को मुकेश अंबानी ने अपने पिता की याद में खोला था। इस स्कूल में ज्यादातर सेलेब्रिटीज के बच्चे ही पढ़ने आते हैं। सचिन तेंदुलकर, शाहरुख खान से लेकर श्रीदेवी तक के बच्चे पढ़ चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 9
school
बता दें स्कूल की चेयरपर्सन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी हैं। नीता अंबानी की बहन ममता इसी स्कूल में टीचर है। मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित इस स्कूल को देश के शीर्ष 10 स्कूलों में गिना जाता है। बता दें साल 2003 में शुरू हुए इस स्कूल को नंबर वन इंटरनेशनल स्कूल का खिताब भी मिल चुका है।
विज्ञापन
6 of 9
neeta ambani with school children
मीडिया रिपोर्टों की मानें तो सात मंजिला इस स्कूल में एलकेजी से 7वीं कक्षा तक की फीस 1 लाख 70 हजार रुपए, 8वीं से 10वीं की फीस 1 लाख,85 हजार रुपए, 8वीं से 10वीं की फीस 4 लाख 48 हजार रुपए है। इस स्कूल में स्टूडेंट्स के लिए कई सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
7 of 9
school children
मल्टीमीडिया प्रोजेकटर्स से लेस आईटी इनेविल्ड क्लासरूम्स से लेकर कंप्यूटर और साइंस के लिए शानदार लैब, मल्टी परपज ऑडीटोरियम, आर्ट्स के लिए आधुनिक सेंटर, ड्राइंग, म्यूजिक, डांस और ड्रामा के लिए स्पेशल एक्टिविटी रूम्स हैं।
8 of 9
neeta ambani with school children
इसके साथ ही बास्केट बॉल, टेनिस, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, क्रिकेट और जूडो जैसी स्पोर्ट्स एक्टिविटीज भी यहां होती हैं। फुटबॉल के लिए एस्ट्रो टर्फ मैदान बना हुआ है। एमरजेंसी के लिए स्कूल में एक मेडिकल सेंटर भी है। स्कूल की लाइब्रेरी में 38200 किताबें, 40 अखबार और मैगजीन्स, 1600 मल्टीमीडिया सीडी/डीवीडी/ऑडियो कैसेट्स और 16 ऑनलाइन डेटाबेस हैं।
इसके अलावा कैंपस वाईफाई सुविधा से लैस है। मॉर्डन किचन और 2 डाइनिंग हॉल्स के साथ शानदार कैफेटेरिया है। इसके साथ ही स्कूल में कई एक्जीबिशन भी लगते हैं। यहां स्टूडेंट काउंसिलिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। इन सारी बातों से आप समझ सकते हैं कि क्यों यहां अपने बच्चों को पढ़ाना हर मां-बाप की ख्वाहिश होती है।