आज हम आपको एक ऐसे शख्स की कहानी बताएंगे जो एक देश का राजकुमार रहा लेकिन एक राजकुमार रहते हुए उसने अपने देशवासियों के साथ जो किया उसके बारे में जानकर किसी की भी रूह कांप जाएगी। तभी तो आजतक इस देश के लोग उसके खौफ की दास्तान भूला नहीं पाए है। तो चलिए शुरू करते हैं...
विज्ञापन
2 of 7
saddam hussien
सबसे पहले हम जानना चाहेंगे कि 'इराक' का नाम सुनते ही आपके दिमाग में क्या आता है? इस्लामिक स्टेट या फिर सद्दाम हुसैन? ये दोनों ही पिछले कुछ वर्षों में इराक के खबरों में आने का कारण रहे थे। सद्दाम हुसैन को दुनिया एक खतरनाक तानाशाह के रूप में देखती रही। ताज्जुब की बात है कि इसके बावजूद वह 16 जुलाई 1979 को इराक का पांचवां प्रेसिडेंट बना था। उसने इराक पर लगभग 30 सालों तक अपना शासन चलाया।
विज्ञापन
3 of 7
सद्दाम हुसैन
- फोटो : SOCIAL MEDIA
बताया जाता है सद्दाम हुसैन जितना गुस्से वाला था ठीक वैसे ही उसका बेटा उदय हुसैन था। वह इरान का राजकुमार था और पूरा देश जानता है कि राजकुमार रहते हुए उसने कितनी अय्याशी की। इस वजह से उदय अपने ही देश के लोगों के बीच में काफी बदनाम भी था। उसे हमेशा अपनी जान का खतरा बना रहता था। इस चलते उसने अपनी सुरक्षा के लिए अपना ही एक बॉडी डबल भी रखा हुआ था। जो हूबहू उस जैसा ही दिखता था। उसका 'बॉडी डबल' उसके साथ ही रहता था। उदय के बॉडी डबल का नाम लतीफ था। लतीफ ने उदय की मौत के बाद कई खुलासे किए थे जिनमें से कुछ तो बेहद ही चौंकाने वाले थे।
4 of 7
uday hussien and his body double
उदय की मौत के बाद उसके बॉडी डबल लतीफ ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उदय को जो भी लड़की पसंद आ जाती थी, वह उसे घर से उठवा लेता था। लतीफ ने बताया कि, एक बार उदय एक शादी में गया था, जहां उसे दुल्हन पसंद आ गई।
विज्ञापन
5 of 7
saddam hussien and his sons
उदय ने उसके साथ सुहागरात मनाने की जिद की और उसे उठवा लिया। उसने एक होटल में दुल्हन का रेप किया, जिससे आहत होकर दुल्हन ने होटल की छत से कूदकर सुसाइड कर लिया था, लेकिन तानाशाह का बेटा होने के चलते उदय के खिलाफ किसी ने आवाज तक नहीं उठाई।
विज्ञापन
6 of 7
saddam hussien son uday
उदय ने लतीफ को भी काफी टॉर्चर किया था। उदय ने लतीफ को धमकी दे रखी थी कि उसके मुंह खोलने पर वह उसकी पूरी फैमिली को मरवा देगा। लतीफ इराकी सेना में लेफ्टिनेंट था और उसका कहना है कि 1983 में उसे जबरन उदय हुसैन का बॉडी डबल बनाया गया था।
ज्ञात हो कि, अमेरिका ने इराक पर परमाणु हथियार विकसित करने का आरोप लगाते हुए 2003 में इराक पर हमला कर दिया था, इसी दौरान 22 जुलाई, 2003 को उदय अपने भाई समेत मारा गया था। जबकि सद्दाम हुसैन को कैद कर लिया गया था, जिन्हें 30 दिसंबर, 2006 को फांसी पर लटका दिया गया था। इस फोटो में आप ईराकी तानाशाह सद्दाम हुसैन के पूरे परिवार को देख सकते हैं जिसमें एकदम बीच में काले रंग के जैकेट में सद्दाम का बड़ा बेटा उदय हुसैन भी नजर आ रहा है।