फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए जड़ी-बूटी वाले जूस से 48 घंटे में कैंसर खत्म करने वाली खबर का वायरल सच

Fri, 30 Mar 2018 10:27 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
cancer killing juice
जड़ी-बूटी वाले जूस से महज 48 घंटे में कैंसर ठीक करने वाली कई खबरें सामने आ रही हैं, जिसमें बताया जा रहा है कि वैज्ञानिकों ने गलती से इसे तैयार किया है। शायद आपने भी ऐसी खबर पढ़ी हो और हो सकता है इस पर यकीन भी कर लिया हो लेकिन ऐसी खबरों पर भरोसा करने से पहले आपको उन्हें क्रॉस चैक करना चाहिए। यह हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस खबर से जुड़ा असल सच जानने के बाद आप कुछ देर के लिए स्तब्ध रहने वाले है। 


 
विज्ञापन

2 of 5
cancer killing juice
यह बात जग जाहिर है कि कैंसर जैसी घातक बीमारी की रोकथाम के लिए दुनियाभर में कई रिसर्च जारी हैं, लेकिन आज तक पुख्ता तौर पर कोई भी यह दावा नहीं कर पाया कि कैंसर को खत्म करने वाली दवा खोज ली गई है। जी हां, जिस जड़ी-बूटी से कैंसर महज 2 दिन में ठीक करने का दावा किया जा रहा है, इसका एक वीडियो जून 2017 में यू-ट्यूब पर सामने आया था।

दरअसल, यू-ट्यूब पर ऐसे वीडियो अपलोड होते रहते हैं। इन्हें वायरल करने के लिए ऐसे दावे कर दिए जाते हैं जो वास्तव में होते नहीं हैं। इस वीडियो के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
cancer killing juice
'The Juice That Kills Cancer In Only 48 Hours!' नाम से यू-ट्यूब पर अपलोड किए गए इस वीडियो को 10 हजार से ज्यादा व्यूज मिले हैं। इसी वीडियो में 48 घंटे में कैंसर ठीक करने का दावा उस वक्त गलत साबित हो जाता है जब एक कैंसर पीड़ित इस पर कमेंट करता है। इसके लिए उस शख्स ने बकायदा वीडियो के कमेंट बॉक्स में एक लिंक भी शेयर किया है जिसमें इस जड़ी बूटी पर शोध के रिजल्ट पेश किए गए हैं। हमने इस लिंक को फॉलो किया तो वाकयी चौंकाने वाली बात पता चली। 

4 of 5
cancer killing juice
इस जड़ी से कैंसर जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता। जबकि खबर में कैंसर को जड़ी बूटी से मात देने की बात कही गई है। यह जड़ी बूटी कैंसर सेल्स पर असर करती है यह बात जरूर शोध में सामने आई है मगर इतनी तेजी से काम नहीं करती जितना इंटरनेट पर जारी खबरों में कहा जा रहा है। इस जड़ी का असर कम से कम 70 दिनों के बाद ही नजर आता है। जी हां, यह जड़ी-बूटी जिसका नाम 'डैंडेलियन रूट' है कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकती है न की उन्हें जड़ से खत्म करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
cancer killing juice
साथ ही यह भी कहा गया है कि इस जड़ी के सेवन से कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। जबकि शोध में पता चला कि इस जड़ी के सेवन से इंसान के पांव कांपने लगते हैं, साथ ही रक्तचाप धीमा पड़ जाता है। इसके अलावा यह बॉडी के प्लेटलेट्स भी घटाता है। इसलिए 'डैंडेलियन रूट' को अधिक मात्रा में लिया जाना सही नहीं है। इसका सेवन करने वाले को अपनी बॉडी में प्लेटलेट्स का संतुलन बनाए रखने पर मुख्य फोकस करना होगा। 

शोध में पता चलता है कि यह जड़ी पूरी तरह से कैंसर को खत्म नहीं कर सकती। वैज्ञानिकों ने डैंडेलियन रूट को अलग-अलग तरह के ह्युमन कैंसर पर लेबोरेटरी में अप्लाई किया। लेबोरेटरी में ल्यूकेमिया सेल्स, कोलन कैंसर, पैंक्रियाटिक कैंसर और क्रोनिक मायलोमोनोसायटिक ल्यूकेमिया पर इसका असर देखा गया है। 

देखें वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें