भारतीय लोगों में भगवान के नाम पर कितनी गहरी आस्था है इसके बारे में पूरा जग जानता है। यहां आस्था से किसी को भी भगवान का दर्जा दिया जा सकता है। ऐसी ही आस्था का प्रतीक यहां सामने आया है।
ये जीती-जागती मिसाल लखनऊ के मूसा बाग में है। जी हां, यहां एक बड़ी ही फेमस मजार है जिसे 'सिगरेट बाबा' के नाम से जाना जाता है। कहते हैं कि यहां आने वाला जो कोई इंसान मजार पर सिगरेट चढ़ाता है, उसकी सारी मुरादें पूरी होती है।