आज हम आपको दुनिया के 5 ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप कभी नहीं खा पाएंगे। ऐसा नहीं है कि ये फल जहरीले हैं या उन पर किसी ने कोई जादू-टोना किया है। बल्कि वजह कुछ और है। क्या आप इस दिलचस्प वजह को नहीं जानना चाहेंगे..?
दरअसल, जिन फलों की बात हम करने जा रहे हैं वह दुनिया के सबसे महंगे फल हैं। जी हां, इनके रेट सुनकर आपको भी पसीना छूटने वाला है। आपको शायद यकीन कर पाना भी मुश्किल हो जाएगा कि इन फलों की कीमत महंगी से महंगी चीजों से भी ज्यादा है। चलिए आपको बताते हैं दुनिया के इन रॉयल फलों के बारें में...
विज्ञापन
2 of 6
इटैलियन व्हाइट अल्बा ट्रफल
1. इटैलियन व्हाइट अल्बा ट्रफल
हांगकांग में पाया जाने वाला ट्रफल मशरूम किसी रसूखदार अमीर राजा की टेबल पर ही देखा जा सकता है। बता दें यह बेहद दुर्लभ है। इसकी कीमत करोड़ों में है। इसकी खासियत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं की इसे खरीदने के लिए बोली लगाई जाती है और सबसे महंगी बोली पर ही इसकी नीलामी होती है। हाल ही में एक ऑक्शन में 75,000 यूरो यानी 60,10,286 रुपए में 850 ग्राम ट्रफल बेचा गया था। यह सबसे महंगा बताया जाता है।
विज्ञापन
3 of 6
युबरी खरबूजा
2.युबरी खरबूजा
युबरी नाम के खरबूजे के बारे में आप नहीं जानते होंगे। यह जापान में उगाए जाते हैं। खाने में बहुत स्वादिष्ट होते हैं। इनकी मिठास आपको दीवाना बना देगी। तभी तो इस एक खरबूजे की कीमत 15 लाख 33 हजार रुपए है। यह जापान का सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल हैं। कई जापानी इसके बहुत ज्यादा दीवाने भी हैं।
4 of 6
रूबी रोमन अंगूर
3.रूबी रोमन अंगूर
इस अंगूर के एक गुच्छे की कीमत 2 लाख 66 हजार रुपए है ये अंगूर केवल जापान में ही उगाये जाते हैं इसके एक गुच्छे में 30 अंगूर होते हैं और एक अंगूर का वजन लगभग 20 ग्राम होता है।
विज्ञापन
5 of 6
तइयो नो तमागो आम
4. तइयो नो तमागो आम
सूरज के अंडे के नाम चर्चित आम के बारे में शायद आपने सुना भी न हो। बता दें इसकी एक जोड़ी की कीमत 2 लाख रुपए है। यह बड़े से अंडे के आकार का होता है। इसे जापान में उगाया जाता है। ताज्जुब की बात ये है कि इतना मंहगा फल होने के बावजूद यह फल सबसे कम उगाया जाता है।
5.स्क्वायर तरबूज
आपने अभी तक गोल तरबूज ही देखे होंगे लेकिन आज चौकोर तरबूज भी देख लीजिए। इस तरह के तरबूज जापान में उगाए जाते हैं। बात दें ऐसे एक तरबूज की कीमत 53 हजार रुपये है। इनका वजन 5 किलो से ऊपर होता है। अब आप सोच रहे होंगे के तरबूज का आकार चौकोर कैसे होता है। दरअसल, इन तरबूजों को चौकोर आकार के कारण उन्हें कंटेनर में उगाए जाना है। इस वजह से इनका आकार चौकोर हो जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि गोल तरबूज की अपेक्षा चौकोर तरबूज 'इजी टू कैरी' हैं।