फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेट एयरवेज की 25वीं सालगिरह पर फ्री टिकट मिलने की खबर हुई थी वायरल, अब सामने आया असली सच

Fri, 25 May 2018 08:06 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
जेट एयरवेज अपनी 25वीं सालगिरह पर हर परिवार को 2 फ्री टिकट दे रहा है... अगर ऐसा कोई मेसेज आप तक भी पहुंच रहा हो तो उससे पहले इसकी सच्चाई जान लेना बहुत जरूरी है। दरअसल जेट एयरवेस की 25वीं वर्षगांठ 5 मई 2018 को थी। इसके बाद से फेसबुक और वॉट्सऐप पर एयरवेज की तरफ से फ्री टिकट दिए जाने का मेसेज वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
इस मेसेज में 252 सीटें तो कभी 126 सीटें खाली होने की बात बताई जा रही है। साथ में एक लिंक है जिसे क्लिक करने पर जेट एयरवेज जैसी साइट दिखाई देगी। साथ ही एक सर्वे दिया गया है जिसमें कुछ सवाल दिए गए हैं जिसका आपको जवाब देना है। जवाब देकर आप पास हो जाते हैं तो बधाई का मेसेज भी आता है। इसके साथ ही इस मेसेज को 20 लोगों को वॉट्सऐप पर फॉरवर्ड करने के लिए भी कहा जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
Jet Airways Udan offer
जब इस वायरल मेसेज की जांच की गई तो पता लगा कि जेट एयरवेज ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर इस वायरल मेसेज को गलत बताया है। साथ ही पब्लिक को अलर्ट किया है कि जेट एयरवेज अपनी 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर कोई फ्री टिकट नहीं दे रहा है। जेट एयरवेज की तरफ से लिखा गया है कि जिस लिंक पर ऐसा मेसेज चल रहा है वह मेसेज गलत है।
 

 

4 of 5
जेट एयरवेज
जेट एयरवेज की आधिकारिक वेबसाइट www.jetairways.com है। क्लिक करने पर इसके यूआरएल में कोई बदलाव नहीं होता। दूसरी ओर वायरल मेसेज में वेबसाइट तो www.jetairways.com ही दिख रही है, लेकिन क्लिक करते ही यूआरएल www.xn-jetarways-ypb.com हो जाता है। इस यूआरएल में जेट एयरवेज की स्पेलिंग भी गलत है। हालांकि अब यह यूआरएल ओपेन नहीं हो रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जे
आपको बता दें कि करीब 9 महीने पहले भी सोशल मीडिया पर इसी तरह का एक मेसेज वायरल हुआ था जिसमें जेट एयरवेज की 88वीं सालगरिह पर फ्री टिकट की बात कही गई थी। हालांकि इसमें नीचे छोटे शब्दों में यह भी लिखा था कि ऑफर जेट एयरवेज की तरफ से नहीं है। आपको बता दें कि कई और कंपनियों की तरफ से भी ऐसे ही फ्री ऑफर्स के मेसेज आते रहते हैं तो किसी भी ऑफर के चक्कर में पड़ने से पहले जांच जरूर कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें