फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान में इस खास चीज से बनती है शराब, सच्चाई सुन खौफ खा जाएंगे, पीने से पहले 10 बार सोचें

Tue, 29 May 2018 08:00 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
liquor bottle
यूं तो जापान में आज से लगभग दो सौ साल पहले शराब का उत्पादन शुरू हो गया था, लेकिन पहले कभी भी ऐसा तरीका नहीं खोजा जा सका। कई साल की मेहनत के बाद आखिरकार जापानी वैज्ञानिकों ने कामयाबी हासिल कर ली। जी हां, यहां वैज्ञानिकों की एक टीम ने लकड़ी से शराब बनाने का फॉर्मूला खोज निकाला है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
wood liquor
फिलहाल, वैज्ञानिकों ने देवदार, बिर्च और चेरी के पेड़ से शराब बनाने का तरीका तलाशा है, लेकिन वैज्ञानिकों का कहना है कि अन्य पेड़ों से भी शराब बनाई जा सकती है। इसकी खासियत यह होगी कि कई अलग-अलग पेड़ों से अलग-अलग फ्लेवर की शराब बनाई जा सकेगी। 

 
विज्ञापन

3 of 5
wood liquor
वैज्ञानिकों ने बताया कि देवदार की चार किलोग्राम लकड़ी से 3.8 लीटर (आठ पिंट्स) तरल मिलता, जिसमें से लगभग 15 प्रतिशत एल्कोहल होता है। शोधकर्ता केनगो मगारा ने एएफपी को बताया, हमने नए पेय पदार्थों की खोज में ब्रूड और डिस्टिल्ड संस्करणों के साथ इनका तुलना की तो पाया कि यह अन्य शराब से कहीं ज्यादा बेहतर है।
 

4 of 5
liquor
इसके अलावा लकड़ी का जैव ईंधन का उत्पादन करने के लिए भी प्रयोग किया जाता है लेकिन इसमें जो घटक निकलता है वह कॉकटेल के लिए उपयुक्त नहीं रहता क्योंकि यह फ्लेवरलेस हो जाता है। फिलहाल वैज्ञानिक इस फॉमूले को अन्य पेड़ों पर आजमाने वाले है।   

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
liquor
आपकी जानकारी के लिए बता दें जापान में शराब का उत्पादन चिकित्सीय कारणों से किया गया था। अब तक यह माना जाता रहा है कि जापान में 1870 के दशक से बड़े पैमाने पर जापानी शराब बननी शुरू हुई थी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें