फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरसने लगे हीरे-जवाहरात और 20 किलोमीटर तक फैल गए, आस-पास खड़े लोगों की आंखें फटी रह गईं

Sat, 17 Mar 2018 09:05 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
gold on airport runway
आसमान से सोना बरसने के बारे में आपने सिर्फ किस्सों-कहानियों में ही सुना होगा लेकिन आज हम आपको एक ऐसा ही असल वाकया बताने जा रहे हैं। यकीन नहीं हो रहा ना...आप इस आर्टिकल को पढ़िए तो जरूर यकीन हो जाएगा क्योंकि यहां वास्तव में आसमान से सोना बरसा है। सोने की यह बारिश 20 किलोमीटर के इलाके में हुई है। 
विज्ञापन

2 of 6
gold
यह मामला रूस के यकूतिया का है। यहां लोग उस वक्त चौंक पड़े जब अचानक आसमान से धातुओं की बारिश होने लगी। पहले तो किसी को समझ नहीं आया कि आसमान से यह क्या गिर रहा है लेकिन जब देखा तो वहां शोर मच गया। पास खड़े लोगों को फौरन समझ आ गया कि यह बेशकीमती धातु है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
plane
देखा तो मालूम पड़ा यह सोना, हीरे और प्लेटिनम जैसी बेशकीमती धातु थी। दरअसल, यह घटना एक प्लेन के उड़ान भरने के दौरान रनवे पर हुई थी। उड़ान भरने के दौरान कीमती धातुओं का खजाना प्लेन के एक ढीले हैच के उखड़ जाने से बाहर आ गया और रनवे पर फैल गया। यही नहीं प्लेन से गिरी कुछ सोने की ईंटों को एयरपोर्ट से करीब 20 किलोमीटर दूर भी पाया गया है। शुक्र है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

 

4 of 6
gold
रिपोर्ट के मुताबिक प्लेन के कार्गो में रखा सोना, डायमंड और प्लेटिनम जैसे बेशकीमती धातुओं का 9 टन का जखीरा बिखर गया। जैसे ही प्लेन के क्रू को इसका पता चला, क्रासनोयार्स्क को जाने वाले इस प्लेन ने मगन में इमरजेंसी लैंड किया। एक रिपोर्ट के मुताबिक पूरे खजाने की कीमत 240 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। 
विज्ञापन

5 of 6
plane
निम्बस एयरलाइंस एएन-12 कार्गो प्लेन को उड़ान भरने के दौरान कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ा और खजाना पूरे रनवे पर बिखर गया। पुलिस ने घटना के बाद रनवे को सील कर दिया और बड़े पैमाने पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस काम में सिर्फ सीक्रेट सर्विस के लोगों को ही लगाया गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
google map
अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि घटना दुर्घटनावश हुई है या किसी साजिश का हिस्सा थी। फिलहाल, प्लेन को उड़ान भरने के लिए तैयार करने वाले टेक्निकल इंजीनियरों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

देखें वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें