फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है दुनिया का सबसे खतरनाक इलाका, यहां जान हथेली पर रखकर लिफ्ट मांगते हैं लोग

Sat, 26 May 2018 10:19 AM IST
बीबीसी, हिंदी
विज्ञापन
1 of 10
lift
आप में से कई लोगों ने कभी-ना-कभी लिफ्ट लेकर सफर किया होगा, लेकिन इसराइल के पूर्व में बसा एक ऐसा इलाका है जहां लोग अक्सर लिफ्ट लेकर ही एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 10
man standing for lift
वेस्ट बैंक में लिफ्ट लेना या हिचहाइकिंग यातायात का एक लोकप्रिय तरीका है। यहां आपको कई स्टॉप बने हुए नजर आ जाएंगे, जहां खड़े होकर लोग आती-जाती गाड़ियों से लिफ्ट मांगते हैं। वेस्ट बैंक इसराइल और फलस्तीन के बीच एक विवादित इलाका है।
विज्ञापन

3 of 10
lift
इस पर इसराइल का कब्जा है, लेकिन फलस्तीन भी इस पर अपना हक जताता रहा है। अक्सर वेस्ट बैंक में लिफ्ट लेकर घूमने वाले इसराइली लोग फलस्तीनी चरमपंथियों के हमले का शिकार बन जाते हैं। फोटोग्राफर गेराल्डिन होप घेली ने वेस्ट बैंक के इस अनोखे चलन को अपने कैमरे में कैद किया।

4 of 10
lift
वेस्ट बैंक की जमीन अशांति और संघर्ष की गवाह रही है, लेकिन यहां रहने वाले इसराइली खासकर युवा लोग अक्सर लिफ्ट लेकर ही सफर करते हैं। कुछ लोग इस तरीके पर सार्वजनिक यातायात से ज्यादा भरोसा करते हैं।
विज्ञापन

5 of 10
bus stop
इसी साल अप्रैल में घेली यहां आए थे। उन्होंने यहां कई युवा रूढ़िवादी यहुदियों से लिफ्ट दी और कई लोगों से बात की। उन्होंने यहां कई तस्वीरें लीं जिनमें से कुछ तस्वीरें बीबीसी आपको दिखा रही है।
 
विज्ञापन

6 of 10
Israeli Palestine connecting road
ये तस्वीर रूट 60 की है। ये वेस्ट बैंक और इसराइल को जोड़नेवाली प्रमुख उत्तर-दक्षिणी सड़क है। इस सड़क का इस्तेमाल इसराइली और फलस्तीनी दोनों ही करते हैं।
विज्ञापन

7 of 10
Alic Kryzanowski
एलिक क्रिजानोवस्की अमरीका के ब्रुकलिन में पले-बढ़े हैं। वो कहते हैं कि उन्हें इसराइल और वेस्ट बैंक की क्फार तापोच यहूदी बस्ती में घर जैसा महसूस होता है। इसराइल के कब्जे वाले इलाकों में इस तरह की बस्तियों को अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत गैरकानूनी माना जाता है। हालांकि इसराइल इससे सहमत नहीं है।एलिक अक्सर लिफ्ट लेना पसंद करते हैं। जब वो गाड़ी चलाते हैं तो वो दूसरे इसराइली लोगों को मुफ्त में लिफ्ट जरूर देते हैं।

 

8 of 10
mirav
मिरव सहर अपनी सुरक्षा के मद्देनजर अनजान लोगों से लिफ्ट नहीं लेतीं। वो अक्सर उन्हीं लोगों से लिफ्ट लेती है जिन्हें वो पहचानती हैं।

 

9 of 10
Mikhail
मिखाइल की ये तस्वीर एलोन मोर बस्ती में ली गई। वो अपनी बस्ती के अंदर होने पर ही लिफ्ट लेते हैं। बाहर जाते हुए वो लिफ्ट तभी लेते हैं जब आस-पास सुरक्षाबल मौजूद हों।


 
विज्ञापन

10 of 10
bus stop
बस स्टॉप पर लगे इस साइन बोर्ड में लिफ्ट लेने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए सलाह दी गई है। इस बोर्ड पर पर पांच नियम लिखे हैं-

1. लिफ्ट लेने के लिए हमेशा हिचहाइकिंग स्टेशन की सुरक्षा रेखा के पीछे खड़े रहें। रोड पर खड़े ना हों, नहीं तो आती-जाती गाड़ियां टक्कर मार सकती हैं।

2. संदिग्ध लगने वाली गाड़ियों में ना चढ़ें।

3. जो कार आपके लिए रुकी हो, उसमें चढ़ने से पहले कार में मौजूद लोगों से पहले थोड़ी बात कर लें।

4. अगर आप अकेले हैं और रात अधिक हो गई है तो अपने नजदीकी सिचुएशन रूम से संपर्क करें। आपकी सुरक्षा के लिए सुरक्षाबलों को भेजा जाएगा।

5. मदद के लिए शोमरोन हॉटलाइन और रिजनल सिचुएशन रूम का नंबर सेव करें और इसे क्विक डायल पर रखें। दुर्घटना होने पर ये मददगार साबित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें