फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत का पहला बेबी स्पा शुरू, स्विमिंग करते नजर आएंगे 9 महीने तक के बच्चे

Sat, 04 Aug 2018 09:54 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
baby spa
अभी तक आपने व्यस्क लोगों के स्पा ही देखें होंगे लेकिन अब आपको बेबी स्पा भी देखने को मिलेगा। जी हां, भारत के हैदराबाद में पहला बेबी स्पा खुल गया है। है न अजबगजब दुनिया में अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट। अभी तो इसकी शुरुआत है। इसलिए कहा नहीं जा सकता है कि यह आइडिया कितना सफल साबित होता है।  

 
विज्ञापन

2 of 4
baby spa
फिलहाल, हैदराबाद में शुरू हुए इस बेबी स्पा की खासियत जान लीजिए। सबसे पहले आपको बताना चाहेंगे कि यहां पर केवल 9 महीने तक के बच्चों को ही स्पा ट्रीटमेंट दिलाया जा सकता है। इससे बड़ी उम्र को बच्चों के लिए यह सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

3 of 4
baby spa
अगर इस स्पा की विशेषता जान लेंगे तो आप भी अपने बच्चे को यहां ले जाना चाहेंगे। कभी-कभी स्पा में रिलैक्स होने के लिए जाना अच्छा होता है। दरअसल, ऐसा करने से हमें शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से आराम मिलता है। ऐसे में अगर आपके बच्चे चिड़चिड़े हो रहे हैं तो उनके लिए स्पा ट्रीटमेंट फायदेमंद साबित हो सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
baby spa
हालांकि स्पा ट्रीटमेंट से पहले थोड़ी रिसर्च करना भी जरूरी है। कई बार स्पा में यूज होने वाले प्रोडक्ट गंभीर परिणाम भी देते हैं। इसलिए इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि बेबी स्पा के लिए कोई भी प्रोडक्ट यूज न हो। दरअसल, बच्चों की स्किन बेहद सेंसिटिव होती है। ऐसे में प्रोडक्ट न ही यूज करें तो बेहतर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें