फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई में इस भारतीय ड्राइवर की रातों रात चमकी किस्मत, एक झटके में बन गया करोड़पति

Mon, 09 Apr 2018 09:01 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
jackpot lottery reaction
जब कभी आपके नाम से लॉटरी निकल जाए तो आपकी खुशी का ठिकाना नहीं होता। बहुत लोग लॉटरी से करोड़पति बनने के सपने देखता है, लेकिन दुबई में ड्राइवर का काम कर रहा एक भारतीय का यह सपना सच हो गया है। दुबई में रहने वाले जॉन वर्गिस को शायद इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि वह रातोंरात करोड़पति बन जाएगा।
 
विज्ञापन

2 of 4
lottery
जॉन वर्गिस की 12 मिलियन दिरहम (तकरीबन 21 करोड़ रुपये) की लॉटरी लगी है। जॉन वर्गिस केरल के रहने वाले हैं। साल 2016 में वह दुबई गए थे। वह तब से वहां एक प्राइवेट कंपनी में ड्रावर का काम कर रहे हैं। दुबई एयरपोर्ट पर मंगलवार को यह लॉटरी निकली थी।
विज्ञापन

3 of 4
jackpot
लॉटरी जीतने के बाद जॉन की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। जॉन ने कहा कि जब उन्हें पता चला तो उन्हें यकीन नहीं हुआ कि वह इतने सारे रुपए जीत गए हैं। उन्होंने कहा कि हालही में अप्रैल फूल गया है तो दोस्त मिलकर उसकी फिरकी ले रहे हैं। जॉन के पास इससे संबंधित एक फोन भी आया था तो उन्हें यह भी मजाक लगा। जॉन ने बताया कि वह अभी एक सामान्य सा फोन चला रहे हैं सबसे पहले वह एक स्मार्ट फोन लेना चाहते हैं। वह इस पैसे को चार दोस्तों में बांटेंगे। 
विज्ञापन

4 of 4
लॉटरी
जॉन इस पैसे को अपने परिवार पर खर्च करना चाहते हैं। उनके परिवार में बीवी और दो बच्चे हैं। वह चाहते हैं कि इस पैसे को वह अपने बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करें। जॉन ने कहा कि वह इन पैसों को अपने खास दोस्तों और जरूरतमंद लोगों में भी बाटेंगे। इस लॉटरी के बाद से जॉन की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। लॉटरी से संबंधित सभी कागजात उनको मिल गए हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें