भीख मांगने को परंपरागत समाज में कभी भी सम्मानजनक नहीं माना गया है। अधिकांश देशों के कानून भी भीख मांगने को अपराध मानते हैं। सुनकर आपको अटपटा जरूर लग सकता है लेकिन यह हकीकत है। भारत में जहां भीख मांगना अपराध की श्रेणी में नहीं है। लेकिन ऐसे भी देश हैं जहां ऐसे कानून हैं जो भीख मांगने पर बैन लगाते हैं।
चीन
चीन में भीख मांगना गैरकानूनी है। चीन के ‘पब्लिक सिक्युरिटी एडमिनिस्ट्रेशन पनिशमेंट’ कानून के अनुसार, दूसरों को भीख मांगने के लिए मजबूर करना व्यक्ति की स्वतंत्रता में बाधा डालने के समान है। यह कानून के अनुच्छेद 41 का उल्लंघन है। इस कानून का उल्लंघन करने पर 10 से 15 दिन पुलिस हिरासत में रखा जा सकता है।
विज्ञापन
2 of 6
begging
ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया के सभी राज्यों में भीख मांगने संबंधी अलग-अलग कानून हैं। दक्षिण आस्ट्रेलिया में भीख मांगने पर 250 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगता है।
विज्ञापन
3 of 6
handcuff
यूनाइटेड किंगडम
यूनाइटेड किंगडम (यूके) में भीख मांगना 1824 में बने एक एक्ट के तहत गैरकानूनी है। इस कानून के अनुसार सार्वजनिक स्थलों पर बेसहारा सोना या भीख मांगना गैरकानूनी माना गया है।
4 of 6
p
डेनमार्क
डेनमार्क में भीख मांगना स्थानीय दंड संहिता की धारा 197 के अनुसार गैरकानूनी है। 18 वर्ष से कम उम्र के व्यक्ति का भीख मांगना गैरकानूनी है। इसके लिए 6 महीने की जेल का प्रावधान है।
विज्ञापन
5 of 6
begging
फ्रांस
फ्रांस में भीख को गैरकानूनी ठहराने संबंधी कानून 1994 में खत्म हो गया था। लेकिन कम उम्र के बच्चों को भीख मांगने के लिए मजबूर करना या भीख के लिए जानवरों का सहारा लेने को आज भी गैरकानूनी माना जाता है। यहां लोग भीख मांगने के लिए मजबूरी में ऐसे काम करते हैं कि जानकर आपको भी हैरानी होगी। कई बार लोग अपने चेहरे पर मास्क लगाकर भीख मांगते हैं ताकि उन्हें कोई पहचान न सके।