इस महिला को देखकर कोई नहीं कहेगा कि इसकी उम्र 43 साल है। यही नहीं तस्वीर में नजर आ रही इस महिला की एक 22 साल की बेटी भी है और वह इस उम्र में भी उसे टक्कर दे रही है। तभी तो लोग उन्हें लड़की की मां की जगह बहन समझने की भूल कर बैठते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं...
ये महिला सात बच्चों की मां है। जी हां, यही हकीकत है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एकदम फ़िट दिखने वाली इस महिला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तैर रही है। हरकोई इसके बारे में जानना चाहता है, आखिर ये कमाल कैसे हुआ।
बता दें इस महिला ने दो शादियां की है, जिनसे उन्हें सात बच्चे हैं। आइए जानते हैं बेटी की हम-उम्र दिखने वाली इस अनोखी महिला की कहानी....
विज्ञापन
2 of 7
Jessica Withe her family
अमेरिका के Utah की रहने वाली 43 साल की जेसिका एंस्लो ने वर्ष 1994 में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। उस समय जेसिका महज़ 19 साल की थी। इसके बाद 21 साल की उम्र में उन्होंने दूसरे बच्चे को जन्म दिया ऐसे फिर एक के बाद एक और साल 2013 में सातवां बच्चा पैदा हुआ।
विज्ञापन
3 of 7
Jessica
सात बच्चों को जन्म देने वाली इस महिला को आज की तारीख में देखेंगे तो अापको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। क्योंकि इन्हें देखकर कोई नहीं बता सकता कि ये सात बच्चों की मां है। जो कोई इस महिला को देखता है हैरान रह जाता है। अपनी आखिरी प्रेग्नेंसी के बाद महज चार साल में उन्होंने ये कमाल कर दिखाया है। आज यह महिला बेहद आकर्षक दिखती हैं।
4 of 7
Jessica
Instagram पर अपनी सबसे बड़ी बेटी एलिसा (22) के साथ तस्वीर शेयर करते हुए जेसिका ने अपनी कहानी बयां कि तो ये वायरल होने लगी। उन्हें हजारों लोग फोलो करने लगे और उनकी तस्वीरों पर तमाम प्रतिक्रियाएं आने लगी।
विज्ञापन
5 of 7
Jessica
दरअसल, जेसिका की काया में अविश्वसनीय बदलाव देख किसी को यकीन नहीं हो रहा। उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान खींची गई अपनी तस्वीर को भी शेयर किया है।
विज्ञापन
6 of 7
Jessica
वे बताती हैं कि पहली गर्भावस्था के दौरान उनका वजन तेजी से बढ़ने लगा था और आखिरी प्रेग्नेंसी तक उनके शरीर का वजन बढ़ता चला गया। इस कारण वे डिप्रेशन का शिकार हो गई थी। लेकिन उन्होंने निश्चय कर लिया कि उन्हें फिर से अपनी काया को ठीक करना है। लगातार चार साल तक वेट ट्रेनिंग, कार्डियो और लो कैलोरी डाइट की मदद से जेसिका ने खुद को इतना मेंटेन कर लिया है कि उम्र का उनपर अब कोई असर नजर नहीं आता।
दुनिया में जेसिका जैसी तमाम महिलाएं मिलेंगी जिनका वजन ओवरवेटेड है लेकिन इससे कैसे छुटकारा मिले यह समझने में वे नाकाम रहती हैं और डिप्रेशन जैसी खतरनाक बीमारियों से घिर जाती है। उन महिलाओं के लिए जेसिका ने जबरदस्त मिसाल कायम की है।