फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस जगह पर मरना है सख्त मना, अगर हुआ ऐसा तो कई साल तक भुगतनी पड़ती है खतरनाक सजा

Tue, 29 May 2018 08:20 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bizarre
हर शख्स यह चाहता है कि उसकी मौत के बाद उसका क्रिया करम उसी जमीं पर हो जहां पर उसका जन्म हुआ है। ज्यादातर ऐसा होता भी है लेकिन क्या आपको पता है दुनिया में एक ऐसी जगह है जहां पर लोगों के मरने पर ही मनाही है। यह बात आपको पढ़ने में जितनी अजीब लग रही है इसके पीछे की वजह उतनी ही हैरान करने वाली है।
विज्ञापन

2 of 5
bizarre
नार्वे देश के एक कस्बे में यही प्रथा है। यह कस्बा नार्वे के द्वीप स्वालवर्ड की राजधानी लॉन्गइयरबेन है। खबरों की मानें तो कस्बे में 1950 में यह कानून लागू किया गया था और तब से लेकर आजतक इस कस्बे में लोगों का मरना गैरकानूनी है।
 
विज्ञापन

3 of 5
bizarre
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा विचित्र कानून यहां क्यों लागू किया गया। दरअसल, नार्वे में तापमान काफी कम रहता है। निधन के बाद जब किसी की लाश को दफनाया जाता है तो वह कई साल तक वैसी ही बनी रहती हैं यानी की मिट्टी में सम्मिलित नहीं होती। 

4 of 5
bizarre
ऐसे में अगर किसी शख्स की मौत बीमारी की वजह से हुई है तो शव के मिट्टी में सम्मिलित न होने की वजह से बीमारी के फैलने का खतरा बढ़ जाता है। कहा जाता है कि इस कस्बे में साल 1918 में स्पेनिश फ्लू की वजह से मौत हो गई थी और लाखों लोगों की कब्रें बनी हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bizarre
इस वजह से अगर किसी शख्स की तबीयत बहुत खराब होती है और ऐसा लगता है कि वह बच नहीं पाएगा तो उसे किसी और स्थान पर भेज दिया जाता है। इस कस्बे में अभी तक कोई अस्पताल भी नहीं है जिस वजह से महिलाओं को भी डिलीवरी के लिए दूसरी जगह जाना पड़ता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें