बिहार के सारण जिले के नगरा में एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। दोनों को मिलते हुए गांव के कुछ लोगों ने देख लिया। जिसके बाद दोनों को पकड़कर उनकी शादी करा दी गई। इस दौरान दोनों के घरवाले और पुलिसकर्मी मौजूद थे। अगली स्लाइड में पढ़ें क्या है पूरा माजरा...
विज्ञापन
2 of 4
couple marriage
घटना के बारे में बताया जाता है कि खैरा थाना क्षेत्र के गांगसरगटी की गुड़िया कुमारी और गड़खा थाना क्षेत्र के साधपुर गांव के राजीव रंजन उर्फ राजू कुमार का पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के घर के बिलकुल बराबर में लड़के के मामा का घर है। जब कभी लड़का अपने मामा के गांव आता तो दोनों मिला करते थे।
विज्ञापन
3 of 4
couple marriage
शनिवार को भी दोनों चुपके से मुलाकात कर रहे थे। दोनों को मिलते हुए गांव के कुछ लोगों ने देख लिया और लड़की के परिजन को बता दिया। जिसके बाद लड़की के परिजन गुस्से में आ गए और खैरा थाना पहुंच गया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाया और फिर कुछ जनप्रतिनिधि पहुंचे और पंचायती हुई।
पंचायत में प्रेमी युगल ने कहा कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते है। जिसके बाद पंचायत ने दोनों की शादी कराने का फैसला किया। जिसके बाद दोनों की खैरा मठिया शिव मंदिर में शादी करा दी गई। प्रेमी युगल की शादी की खबर सुन दूर दूर से लोग देखने के लिए मंदिर आ पहुंचे।