फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस देश में मनाया जाता है पत्नी बदलने का फेस्टिवल, जानें इस अनूठी परंपरा के बारे में

Thu, 08 Mar 2018 09:15 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
wife stealing festival
क्या आपने कभी 'वाइफ स्टीलिंग फेस्टिवल' के बारे में सुना है? आप सोच रहे होंगे यह कैसा फेस्टिवल है। पश्चिमी अफ्रीका के नाइजर में वूडाबी नाम की जनजाति में यह अजीबो-गरीब रिवाज है। यहां पुरुषों को शादी करने के लिए दूसरे की पत्नी को चुराना पड़ता है। आगे के स्लाइड्स में जानें इस अनूठी परंपरा के बारे में...
विज्ञापन

2 of 4
wife stealing festival
वूडाबी जनजाति के लोग हर साल एक ऐसा त्योहार मनाते हैं, जिसमें कई महिलाएं एकत्रित होकर एक मैदान में बैठ जाती हैं। इनमें शादीशुदा महिलाओं के साथ कुंवारी लड़कियां भी शामिल होती हैं। आपको जानकर हैरानगी होगी इस फेस्टिवल में महिलाओं को नहीं, पुरुषों को सज संवर के आना होता है। इतना ही नहीं महिलाओं का दिल जीतने के लिए पुरुषों को बहुत मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन

3 of 4
wife stealing festival
गैर मर्दों की पत्नियों को चुराने वाले इस फेस्टिवल में महिलाएं अपने पार्टनर को चुनती हैं। जिसके लिए औरते मर्द को कई पैमानों पर तौलती हैं। उनका मेकअप, सुंदरता से लेकर डांस को ध्यान में रखते हुए वह अपना पार्टनर चुनती हैं। मर्दों को अच्छा मेकअप करके सुंदर लगना चाहिए और अच्छा डांस आना चाहिए। इस उत्सव के लिए मर्द सालभर मेहनत करते हैं। उन्हें अपने लुक्स का भी खास ख्याल रखना पड़ता है। 
विज्ञापन

4 of 4
wife stealing festival
एक बार औरत अगर हां कर दें तो दोनों का रिश्ता जायज माना जाता है। अगर किसी की पत्नी दूसरे शख्स के साथ जा रही है तो उसका पति उसे कुछ नहीं कह सकता है। वहीं कुंवारी लड़कियों को भी अपने मनपसंद शख्स को पति के रूप में चुनने की आजादी होती हैं। यहां औरतों का शादी से पहले कई पुरुषों के साथ शारीरिक संबंध बनाने की आजादी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें