फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये 'आइस ब्वॉय', कर दिया ऐसा काम

Fri, 19 Jan 2018 10:14 AM IST
कच्ची धूप, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ice boy
अक्सर बच्चे सर्दी, गर्मी, बारिश में स्कूल न जाने का बहाना करते हैं, लेकिन आठ साल के वैंग फूमैन ने परीक्षा देने के लिए बर्फबारी और कड़कड़ाती ठंड की भी परवाह न की। 
विज्ञापन

2 of 4
ice boy
यह घटना युनान प्रांत के जिनजी शहर की है। वैंग जिनजी से करीब तीन मील पैदल चल कर अपने स्कूल जुआनशानबाओ पहुंचा। उस समय वहां का तापमान -9 डिग्री सेल्सियस था। 

 
विज्ञापन

3 of 4
school
इतनी ठंड में जब वह स्कूल पहुंचा, तो हेडमास्टर फू हेंग हैरान रह गए। दरअसल, जब वैंग स्कूल पहुंचा, तो उसके बालों और भौहों पर बर्फ जम गई थी। उसके गाल लाल हो चुके थे। हेंग ने वैंग की एक तस्वीर खींची और सोशल मीडिया पर डाल दिया। 
 
विज्ञापन

4 of 4
school way
फोटो कैप्शन में उन्होंने उसे 'आइस ब्वॉय' नाम दिया। हेंग के मुताबिक, यह वार्षिक परीक्षा का पहला दिन था। वैंग गरीब परिवार से है। उसका घर स्कूल से काफी दूर है। पढ़ाई के प्रति उसकी यह लगन दूसरे विद्यारि्थयों के लिए प्रेरणादायक साबित हो सकती है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें