दरअसल मामला टेनिसी के कोलिविर्ली शहर में रहने वाली स्टेसी वॉर्टमैन का है, जो दिसंबर 2014 में रोज की तरह सुबह उठने के बाद ब्रश कर रही थीं। लेकिन ब्रश करते ही उन्हें मुंह में जलन और सनसनी होने के साथ सिर में भयानक दर्द होने लगा। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचा लिया। उन्होंने कहा कि थोड़ी और देर हो जाती तो मामला बिगड़ सकता था।
स्टेसी के पेरेंट्स को लगा कि हो ना हो पेस्ट में कुछ गड़बड़ रही होगी और इसी वजह से दोनों की तबीयत बिगड़ी। इसलिए उन्होंने उस टूथपेस्ट को अलग रख दिया। हालांकि तब उन्हें इसकी असली वजह के बारे में कुछ अंदाजा नहीं था। इस घटना के कुछ दिनों बाद जनवरी 2015 में एक दिन पुलिस स्टेसी के घर पहुंची और आशंका जताते हुए कहा कि फ्रेड उसकी हत्या करना चाहता है।
पुलिस ने कहा कि फ्रेड के घर से कई तरह के जहर के साथ उसकी एक फोटो मिली है। इसके बाद स्टेसी को टूथपेस्ट की घटना याद आई और वो पुलिस को इस बारे में बताने लगती है। पुलिस उस पेस्ट को जांच के लिए भेज देती है, जांच के बाद उसमें जहर होने की पुष्टि हो जाती है।
टूथपेस्ट में जहरीले पौधे से बना एंकोनिटम नाम का जहर मिलता है। इसके साथ ही स्टेसी और उसकी फैमिली को समझ आता है कि उस जहरीले पेस्ट की वजह से ही ये सबकुछ हुआ था। हालांकि पेस्ट में जहर मिलाने का काम फ्रेड ने किसकी मदद से किया, इसका पता उन्हें नहीं चला।