दिलदहला देने वाली यह घटना राजस्थान के उदयपुर जिले की है। यहां रहने वाले एक शख्स ने सूदखोरों से कर्जा लेकर पहले तो आफत मोल ले ली और फिर जब वह उनसे लिया उधार न चुका सका तो उसे अपनी पत्नी संग कुछ ऐसा करना पड़ा कि जानकर आपका शादी जैसे पवित्र रिश्ते से ही विश्वास उठ जाएगा। जी हां, कर्ज चुकाने की इस कहानी ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया।
विज्ञापन
2 of 6
aa
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उदयपुर शहर के हिरणमगरी की रहने वाली पीड़िता का पति मार्केटिंग का काम करता है। लगभग दो साल पहले उसके पति ने 28 लाख रुपए की किश्त बंधवाकर साहूकारों से एक मकान खरीदा था। मकान खरीदने के बाद साहूकारों ने उस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया जिसके बाद महिला के पति का अचानक व्यवहार बदल गया। वह परेशान रहने लगा।
विज्ञापन
3 of 6
aa
दरअसल, वह साहूकारों का पैसा नहीं चुका पा रहा था जिसके बाद उसने अपनी पत्नी को दाव पर लगा दिया। उसने अपनी पत्नी से कहा कि वह कर्ज देने वाले लोगों से बात करे, उनसे प्रेम संबंध बनाए और उनको घर बुलाकर संबंध बनाए। इसके लिए वह अपनी पत्नी को मजबूर करने लगा। पत्नी जब इसके लिए राजी न हुई तो पति ने उसे मारा-पीटा।
4 of 6
aa
फिर एक दिन पति के घर से निकलने के बाद कर्ज देने वाले लोग घर आए। उस दिन उन्होंने महिला के साथ साथ जोर जबरदस्ती की। अपने पति की मजबूरी और परिवार को मुश्किल में देख के न चाहते हुए उसे वो सब करना पड़ा। फिर ऐसा बार-बार होने लगा। महिला इस बात को दबाए हुए सारी पीड़ा अकेले सहती रही लेकिन पिछले दिनों जब दरिंदों की नजर उसकी नाबालिग बेटी पर पड़ी तो उसकी आत्मा सिहर उठी। वह नहीं चाहती थी कि जो उसके साथ हुआ है वह उसकी बेटी के साथ भी हो।
विज्ञापन
5 of 6
aa
लेकिन साहूकार अब महिला की बेटी से संबंध बनाने के लिए जोर देने लगे। इस पर महिला के सब्र का बांध टूट गया और वह थाने पहुंच गई। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि गायरियावास निवासी अशोक पुत्र शंकरलाल, पल्लू उर्फ प्लास पुत्र अशोक, कीर्तेश उर्फ पन्नालाल, अहमदाबाद निवासी भागेश उर्फ रमेश और कुशाल उर्फ छगनलाल ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर उसकी नाबालिग बेटी से संबंध बनाने के लिए उसे मजबूर करने लगे।
महिला की रिपोर्ट पर हिरणमगरी थाना पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज कर लिया है जबकि महिला के पति के खिलाफ भी अलग से मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।