फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपको भी दिन में 97 बार खुजली होती है, वजह है बड़ी दिलचस्प

Fri, 21 Sep 2018 10:24 AM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
1 of 5
a
खुजली सबको होती है पर कितने लोग जानते हैं कि खुजली होती क्यों है? मानव विज्ञान का ये ऐसा पहलू है जिस पर शायद सबसे कम ध्यान दिया गया है। आज हम आपको खुजली के पीछे के विज्ञान के बारे में ऐसे रोचक तथ्यों के बारे में बताएंगे, जिससे ये समझना आसान होगा कि आखिर खुजली होती क्यों है?
 
विज्ञापन

2 of 5
a
आमतौर पर एक शख्स को दिन भर में 97 बार खुजली होती है। लिवरपुल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर फ्रांसिस मैक्लोन ने बीबीसी रेडियो 4 को बताया, ''मच्छर, कीड़े-मकोड़े और पौधे इंसान की त्वचा पर एक टॉक्सिन छोड़ते हैं। इस टॉक्सिन के जवाब में शरीर के इम्यून सिस्टम से हिस्टैमिन का स्राव होता है। ऐसा होने से तंत्रिका से मतिष्क को खुजली का सिग्नल मिलता है और हम खुजली करने लगते हैं। ''
विज्ञापन

3 of 5
a
अलग तंत्रिका और टिशूजिम्मेदार
1997 में खुजली के इस विज्ञान की दिशा में एक बड़ी खोज हुई। इससे पहले माना जाता था कि चोट लगने पर दर्द और त्वचा पर होने वाली खुजली दोनों एक ही तरह के पैटर्न से होती है, लेकिन 1997 में ये सामने आया कि खुजली के विज्ञान में अलग तंत्रिका और ऊतक जिम्मेदार होते हैं।

4 of 5
a
सेंटर ऑफ द स्टडी ऑफ इच के वैज्ञानिक ब्रायन ने एक अनोखा शोध किया है। इस शोध में यह बात सामने आई कि खुजली एक संक्रमण जैसा है। अगर आपके सामने बैठा शख्स खुजली करता है तो आप भी खुजली करने लगते हैं। इस तरह के संक्रमण वाली खुजली के लिए मतिष्क का 'सुप्राकिएजमैटिक न्यूक्लियस' भाग जिम्मेदार होता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
doctor
खुजली से क्यों मिलता है आराम
खुजली करके हमें आराम मिलता है और इस अनुभूति के लिए हमारे मतिष्क से सेरोटोनीन का स्राव होता है। सबसे ज्यादा टखनों पर खुजली करके आराम मिलता है। हालांकि खुजली करके आराम मिलता क्यों है? इसके पीछे क्या विज्ञान है? इसका जवाब अब तक वैज्ञानिकों के पास भी नहीं है। खुजली के साथ एक दिलचस्प बात ये भी है कि आप जितना ज़्यादा खुजलाएंगे आपको उतनी ही ज्यादा खुजली होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें