हिलेरी स्वैंक हॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। इन्होंने दो ऑस्कर भी जीते हैं। इन्हें एक ऐसी अदाकारा के रूप में जाना जाता है जिन्हें एक्टिंग हाउसेज में घुसने की भी अनुमति नहीं मिलती थी। हिलेरी ने अपनी बचपन की जिंदगी कार को घर समझकर बिताई है।
Trending Videos
विज्ञापन
ओपरा विन्फ्रे
2 of 5
- फोटो : wonderlist
जानी-मानी होस्ट और दुनिया की पसंदीदा सेलिब्रटीज में से एक ओपरा विन्फ्रे का भी सफर बड़ा दुखदायी रहा है। आलू की बोरियों से कपड़ों सीकर पहनने वाली ओपरा ने काफी दिक्कतों से भरे दिन देखें हैं। अपने ही रिश्तेदारों के हाथों यौन-शोषण का शिकार हुईं। खुद को बचाने के लिए तेरह साल की उम्र में ही घर से भाग निकली और अपना रास्ता ना खोज निकालने तक बहुत गरीबी झेली।
विज्ञापन
केट विंसलेट
3 of 5
- फोटो : wonderlist
टाइटैनिक की केट विंसलेट आज सबसे ज्यादा कमाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। पर बड़े हुए उन्हें दस पैसे तक रुपए ही खर्च के लिए मिलते थे। केट के पिता रोजर विंसलेट भी एक्टिंग करते थे। पर खास चल ना पाने के कारण उनके परिवार को गरीबी का शिकार होना पड़ा। केट को पार्ट-टाइम जॉब करते हुए बड़ा होना पड़ा।
सेलेना गोम्ज
4 of 5
heroine
- फोटो : wonderlist
सेलेना गोम्ज आज पॉप की दुनिया में जाना-माना और पसंदीदा नाम हैं। पर उनका बचपन आम नहीं था। माता-पिता के तलाक के बाद उन्हें अपनी मां के साथ काफी गरीबी देखनी पड़ी थी। खाने-पीने से लेकर पहनने-ओढ़ने तक हर चीज में उन्होंने दुख देखा है।