फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने हिंदी गाना गाकर भारतीय लड़की को किया था प्रपोज...

Thu, 13 Sep 2018 09:32 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Brett Lee
यह किस्सा साल 2006 का है। यानी 12 साल पुरानी बात। उन दिनों भारत में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हुआ। सात देशों के बीच हुए क्रिकेट मुकाबले में कंगारुओं ने बाजी मार ली। जाहिर है, भारत की हार से देश के क्रिकेट प्रेमी दुखी थे और ऑस्ट्रेलिया की टीम से कहीं ना कहीं खफा भी। 
विज्ञापन

2 of 5
Brett Lee
नवंबर में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स ट्रॉफी लेकर अपने देश उड़ चले। मगर दो महीने बाद, यानी जनवरी 2007 में गेंदबाज ब्रेट ली का ऐसा वीडियो आया, जिसे देख भारतीयों का दिल खुश हो गया। दरअसल, उन्होंने हिंदी में एक गाना गया था वो भी मशहूर गायिका आशा भोंसले के साथ।
विज्ञापन

3 of 5
Brett Lee
ब्रेट ली और आशा भोंसले के ड्यूएट 'यू आर द वन फॉर मी' को डीडी मेट्रो के दौर के लोगों ने खूब पसंद किया। सबसे खास बात ये कि गाने के बोल खुद ब्रेट ली ने लिखे थे। गाने के वीडियो में ब्रेट ली एक कक्षा में बैठे नजर आते हैं और उन्हें हिंदी टीचर से ही प्यार हो जाता है।

4 of 5
Brett Lee
उस टीचर को प्रभावित करने के लिए ब्रेट ली ने ना सिर्फ हिंदी सीखी बल्कि हिंदी में रोमांटिक लाइनें भी गुनगुना दीं। वैसे तो यह सब उन्होंने एक काल्पनिक स्क्रिप्ट पर अभिनय करते हुए किया था, मगर उनका ऐसा करना सीमा पार हिंदी की लोकप्रियता का एक सूचक भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Brett Lee
देखें आशा भोसले और ब्रेट ली का गाया यह गाना...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें