तीन तलाक को लेकर एक और नया मामला सामने आ गया है। ये हाल तब है जब इसे गलत ठहराए जाने को लेकर तमाम दलीलें पेश की जा चकी है। यहां तक की कानूनन तीन तलाक पर रोक लगा दी गई। तमाम सख्ताई के बावजूद एक शौहर ने अपनी बीवी को सिर्फ इसलिए तलाक दे दिया क्योंकि वह देर से सोकर उठी थी।
विज्ञापन
2 of 5
demo
बात यहीं खत्म नहीं हुई। शौहर ने महिला को घर से बाहर निकाला और ताला लगाकर वहां से फरार हो गया। उधर, मामले की जानकारी होने पर पुलिस हरकत में आ गई। वह पीड़िता को लेकर उसके घर पहुंची और ताला तुड़वाकर महिला को घर में घुसाया।
विज्ञापन
3 of 5
demo
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक मामला उत्तर प्रदेश के अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव का बताया जा रहा है। पीड़िता का नाम गुलअफशा बताया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार गुलअफशा का निकाह छह माह पहले इसी गांव के कासिम नामक शख्स से हुआ था।
4 of 5
demo
आरोप है कि आए दिन कासिम बिना वजह उसकी पिटाई करने लगा। सोमवार सुबह भी किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और कासिम ने बीवी की बुरी तरह से पिटाई कर दी। पड़ोसियों ने जैसे-तैसे मामला शांत कराया। पिटाई के कारण गुलअफशा पूरी रात सो न सकी और करवटें बदलती रही। मंगलवार सुबह उसकी आंख देर से खुली। इन दोनों का प्रेम प्रसंग के बाद निकाह हुआ था लेकिन कुछ दिनों में ही दोनों के बीच खटास आने लगी।
इस पर शौहर का पारा फिर सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। उधर गुलअफशा के मायकेवालों ने मदद करने से पैर पीछे खींच लिए। ऐसे में वह पुलिस के पास पहुंची। पुलिस आरोपी की तलाश में गांव पहुंची तो वह ताला लगाकर फरार हो चुका था। अब अगर विवाहिता चाहेगी तो पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी।