groom and bride
जानकारी के मुताबिक बागपत के सरूरपुर में ईंट भट्ठे पर अमरोहा जनपद के इमरतपुर गांव निवासी मुकेश ने 16 मार्च को 22 हजार रुपये में मल्लिका नामक युवती को खरीद कर शादी की। बदले में उसने लड़की बेचने वाले दो युवकों को 15 हजार रुपए दिए, 7 हजार रुपए बकाया छोड़ कुछ दिन में चुकता करने को कहा। इसके बाद जब खरीददारों को रुपए न मिले तो वे मंगलवार की शाम दोनों युवक उसकी पत्नी को लेकर चले गए, पत्नी के जाने से आहत होकर मुकेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव बुधवार को भट्ठे के पास फांसी पर लटका मिला।