फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड ने शादी से किया मना तो ब्वॉयफ्रेंड ने लाखों रुपए लेकर कर दी ऐसी हरकत, फिर जो हुआ...

Sun, 22 Apr 2018 10:02 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
notes
जहां देश इस समय एकबार फिर से कैश की किल्लत झेल रहा है, वहीं मध्य प्रदेश में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक शख्स ने पांच लाख रुपए को आग के हवाले कर दिया। इसके बारे में जिस किसी ने सुना वह चौंक पड़ा।  

 
विज्ञापन

2 of 5
notes
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो मध्य प्रदेश के सीहोर में शख्स ने अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए अपनी ही कंपनी के 6.74 लाख रुपए चुरा लिए लेकिन जब युवती ने शादी से इंकार कर दिया तो उसने परेशान होकर इन पैसों में से 5 लाख रुपए को आग के हवाले कर दिया।  
 
विज्ञापन

3 of 5
notes
रिपोर्ट के मुताबिक नसरूल्लागंज पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक निरंजन शर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान स्पदंन स्फूर्ति वित्त कंपनी के कैशियर जितेन्द्र गोयल (22) के रूप में की गई है। आरोपी, कंपनी के लॉकर से 18 अप्रैल को 6.74 लाख रुपए लेकर गायब हो गया था। 

 

4 of 5
lovers
कंपनी के प्रबंधक राजेश सोमैया ने इस मामले की शिकायत पुलिस को की थी। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हरदा जिले में गोयल के गांव से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गोयल ने बताया कि जिस युवती से वह प्यार करता था, उससे शादी करने के लिए उसने कंपनी के लॉकर से पैसे निकाले थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
suicide
शर्मा ने बताया कि युवती के शादी से इंकार करने पर व्यथित गोयल ने पांच लाख रुपयों को आग लगा दी। इनमें अधिकतर 500 रुपए के नोट थे। नोटों को आग लगाने के बाद वह खुद भी खुदकुशी करने जा रहा था और पुलिस सही वक्त पर मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उसके पास से पांच लाख रुपए कीमत के जले हुए नोट और 46000 रुपए नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा 1,28,000 रुपए कैश उसके घर की अलमारी से बरामद किए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें