फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखकर लगा प्रेग्नेंट है लड़की, अस्पताल पहुंची तो डॉक्टर ने कहा, 'अब बहुत देर हो चुकी है'

Sun, 04 Feb 2018 09:37 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hospital - फोटो : Goodtimes
गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली एक लड़की का दाखिला उसके ड्रीम कॉलेज में हुआ। स्कॉलरशिप और ग्रांट्स पाने के लिए वह रात-रातभर जागकर पढ़ाई करती थी। कुछ दिनों बाद उसके पेट में दर्द होने लगा, उसे अक्सर फीवर भी होता था। पर उसने डॉक्टर को नहीं दिखाया, यह सोचकर कि ठंड की वजह से वह ऐसा महसूस कर रही है।
विज्ञापन

2 of 5
Xiao Jia - फोटो : Goodtimes
कुछ दिनों बाद कॉलेज के छात्रों ने नोटिस किया कि वह प्रेग्नेंट है। उसका पेट बढ़ता जा रहा है। एक दिन अचानक उसके पेट में असहनीय दर्द उठा। परिवारवाले फौरन उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टर देखते ही समझ गए कि मामला क्या है। उन्होंने परिवारवालों से कहा, 'अब बहुत देर हो चुकी है।'
विज्ञापन

3 of 5
Xiao Jia - फोटो : Goodtimes
'गुडटाइम्स' में छपी खबर के मुताबिक महिला का नाम शियाओ जिया था और वह सिर्फ 23 साल की थी। डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा, 'ना तो मरीज की आंखें हिल रही हैं, ना ही दिल धड़क रहा है।' इसके बाद जो उन्होंने खुलासा किया, उसे सुनकर ना सिर्फ परिवारवाले बल्कि लड़की की सच्चाई जिस किसी को भी पता चली, वह चौंक गया। दरअसल महिला प्रेग्नेंट थी ही नहीं।

4 of 5
Liver Cancer - फोटो : Goodtimes
डॉक्टरों ने बताया कि महिला को लिवर कैंसर था। तीन महिने पहले ही उसे यह बात पता चली थी, जब वह अपना चेकअप कराने अस्पताल आई थी। डॉक्टरों ने बताया कि उसका कैंसर आखिरी स्टेज पर पहुंच चुका था, जहां इलाज मुमकिन नहीं था। उन्होंने बताया कि शरीर में फ्लूइड जमने की वजह से उसका पेट फूल गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Liver Cancer - फोटो : Goodtimes
गौरतलब है कि विशेषज्ञों के मुताबिक देर तक जागने और असंतुलित खान-पान की वजह से उसका लिवर कमजोर हो चुका था। इस वजह से उसका शरीर जहरीले पदार्थ पूरी तरह से बाहर निकाल नहीं कर पा रहा था। इसके कारण नए ब्लड सेल्स नहीं बन पाए और शरीर में टॉक्सीन की मात्रा बढ़ती गई। धीरे-धीरे वे सेल्स मैलिग्नेंट सेल्स में तब्दील होते गए और महिला कैंसरग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें