फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG! खतरनाक जानवर के साथ लड़की ने खिंचवाई तस्वीर, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Fri, 17 Aug 2018 11:42 AM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
girl with alegător
अगर जिंदगी के सबसे बेहतरीन पल और यादों के बारे में पूछा जाए तो, हम सभी का लगभग एक ही जवाब होगा। अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों में वापस लौटना। शायद इनसे बेहतर दिन हमें कोई और न लगे। दरअसल, हमारे स्कूल और कॉलेज के दिनों में हमारे दोस्तों के साथ बिताए गए बेफिक्री और मस्तीभरे वो बेहतरीन लम्हे हम कभी भूल ही नहीं पाते। इन्हीं दिनों में कई बार हम हैरान कर देने वाले कारनामें भी करते हैं। इसलिए जब हम बड़ें हो जाते हैं तो उन्हें फिर से जीने की चाह रखते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
girl
आज हम आपको एक ऐसी ही घटना के बारे मे बताने जा रहें हैं। अमेरिका के टैक्सास की रहने वाली एक लड़की ने अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री मिलने की खुशी को बेहद ही रोचक और हैरान करने वाले तरीके से हमेशा के लिए अपनी यादों में कैद कर लिया है। तस्वीर देखकर तो आपको भी यकीन नहीं हो रहा होगा न कि कोई इंसान इतना हिम्मतभरा काम कर सकता है क्या। 

 
विज्ञापन

3 of 4
girl with alegător
दरअसल, तस्वीर में मगरमच्छ के साथ नजर आ रही ये लड़की टेक्सास ए एंड एम विश्वविद्यालय की छात्रा है, जिसका नाम मकेन्जी नोलैंड है। वह टेक्सास के पशु बचाव केन्द्र में वन्यजीवन और मत्स्य विज्ञान की एक इंटर्न के तौर पर काम करती है। अपनी डिग्री पूरी होने से पहले वह पशु बचाव केन्द्र में 'बिग टेक्स' नामक मगरमच्छ के लिए काम कर रही थी। उसी बीच काम करते-करते दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। अब ये मगरमच्छ मकेन्जी को अच्छी तरह से जान गया है और वह उसे कुछ नहीं करता बल्कि मकेन्जी के सामने वह ऐसा चुपचाप रहता था जैसे कि वह उसका पालतू जानवर हो।   

 
विज्ञापन

4 of 4
girl with alegător
इसके बाद मकेन्जी नोलैंड ने अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री मिलने के बाद उसे अपने इस खास दोस्त के साथ फोटो क्लिक कर यादगार बना लिया। मकेन्जी ने अपने फेसबुक पेज पर 'नॉट योर टीपिकल ग्रेजुएशन पिक्चर' के साथ फोटो पोस्ट किया। इसके अलावा एक पोज में मकेन्जी ने टेक्सास ए एंड एम यूनिवर्सिटी रिंग को भी 'बिग टेक्स' की नाक पर रखकर भी एक पिक्चर फेसबुक पर शेयर की है। इसे लोगों ने खूब पसंद किया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें