फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार यूनिवर्सिटी ने एडमिट कार्ड में लगाया छात्रा का बिकिनी फोटो, लड़की ने कॉलेज में किया ये काम...

Wed, 11 Apr 2018 07:39 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Exam Hall
बिहार में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिस किसी ने भी इसके बारे में सुना आगबबूला हो उठा। दरअसल, मामला ही कुछ ऐसा है। यहां मधुबनी के एसएमजे कॉलेज से फाइनल कर रही एक छात्रा के एडमिट कार्ड पर बिकिनी वाला फोटो लगाकर भेज दिया गया। इसके बाद जो हुआ....   

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
admit card
जब महिला ने अपना एडमिट कार्ड चैक किया वह भी सन्न रह गई। यूनिवर्सिटी द्वारा छात्रा को बिकिनी फोटो वाला आई कार्ड जारी करने पर मामले ने तूल पकड़ ली है। छात्रा ने अपने एडमिट कार्ड में जब किसी महिला की बिकिनी वाली फोटो देखी तो उसके होश उड़ गए। एक रिपोर्ट के मुताबिक छात्रा होम साइंस से ऑनर्स कर रही है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
college
सोमवार को उसने कॉलेज में संबंधित अधिकारियों को शिकायत की। छात्रा ने शिक्षा अधिकारियों से गुजारिश की है कि उसकी फोटो वाला एडमिट कार्ड उसे जल्द से जल्द जारी किया जाए ताकि मंगलवार से शुरू हो रही परीक्षाओं में वह भाग ले सके। लड़की ने अपने कॉलेज में इस तरह के एडमिट कार्ड जारी करने को लेकर काफी हंगामा किया। 

 

4 of 5
Exam Hall
छात्रा ने बताया कि जब उसने रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरा था तो उस पर साइन करने से पहले उसे अच्छी तरह से चेक कर लिया था, लेकिन शनिवार को जब एडमिट कार्ड प्रिंट आउट किया तो उसे किसी दूसरी महिला की फोटो वाला एडमिट कार्ड मिला। उधर कॉलेज प्रिंसिपल का कहना है कि कॉलेज प्रशासन इस पर कुछ नहीं कर सकता क्योंकि एडमिट कार्ड और परीक्षाओं से संबंधित सभी प्रक्रियाएं यूनिवर्सिटी तय कराती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
protest
वहीं यूनिवर्सिटी के कंट्रोलर ने मामले की जानकारी मिलते ही अश्लील फोटो को एडमिट कार्ड से डिलीट करा दिया। फिलहाल यह पता नहीं लगाया जा सका है कि यह गलती आखिर कैसे हुई। अब कहा जा रहा है कि सोमवार को दोपहर बाद छात्रा अपना एडमिट कार्ड दोबारा डाउनलोड कर सकती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें