फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई के इस मंदिर में जरा संभलकर जाएं, भक्तों को प्रसाद में दी जाती है ये खास चीज

Sat, 21 Apr 2018 08:45 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
tample
आपने अभी तक ऐसे ही मंदिर तो बहुत देखें होंगे जहां प्रसाद के रूप में लड्डू-पेड़ा, बूंदी या फ्रूट दिए जाते हैं लेकिन क्या कभी कोई ऐसा मंदिर देखा है जहां प्रसाद में बर्गर और सैंडविच दिया जाता हो..? अगर नहीं तो चलिए हम ले चलते हैं। जी हां, इस प्रसाद को लेने में भी लोगों की वैसी ही आस्था है जैसे कि मंदिर से लोग मिठाई या फ्रूट का प्रसाद लेने में दिखाते हैं। अगर यकीन नहीं तो पढ़ें यह आर्टिकल...

 
विज्ञापन

2 of 7
burger
बता दें इस प्रसाद को लेने से कभी भी कोई मना नहीं करता। वैसे हिंदू धर्म में यह मान्यता है कि प्रसाद लेने से मना करने पर भगवान रुष्ट हो जाते हैं। प्रसाद को भगवान का आशीर्वाद समझ लोग खुशी-खुशी इसे ग्रहण करते हैं। लेकिन जब बात बर्गर, सेंडविच और ब्राउनीज की हो तो यहां आने वाले ऋद्धालुओं की खुशी डबल हो जाती है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में स्थित इस मंदिर में  प्रसाद के रूप में बर्गर, ब्राउनीज, सैंडविच और चेरी-टमाटर का सलाद दिया जाता है। 
 
विज्ञापन

3 of 7
burger
टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई के इस मंदिर को लोग ‘जय दुर्गा पीठम मंदिर’ के नाम से जानते हैं।यहां प्रसाद के बदले बर्गर, ब्राउनीज, सैंडविच और चेरी-टमाटर का सलाद जैसी चीजें दी जाती हैं। मंदिर की स्थापना करने वाले एक हर्बल ऑन्कोलॉजिस्ट के. श्री श्रीधर ने खुद यहां मिलने वाले प्रसाद के बारे में बताया है।
 

4 of 7
tample
बताया जाता है कि यहां कोई भी चीज जिसे श्रद्धा भाव से और पवित्रता के साथ बनाया गया हो, उसे प्रसाद के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस मंदिर में बहुत से टूरिस्ट आते हैं और यह प्रसाद ग्रहण करते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 7
burger
सिर्फ इतना ही नहीं मंदिर में प्रसाद के रूप में दिए जाने वाले इन खाद्य पदार्थों को FSSAI द्वारा प्रमाणित भी किया गया है। इसके साथ ही इनके पैकेट के ऊपर एक्सपायरी डेट भी लिखी होती है।  मंदिर में प्रसाद वितरण के लिए वेंडिंग मशीन भी लगाई गई है। 

 
विज्ञापन

6 of 7
brownies
श्रद्धालु मशीन में टोकन डालते हैं और डिब्बे में बंद प्रसाद बाहर आ जाता है। इतना ही नहीं, मंदिर में अब ‘बर्थडे केक प्रसाद देने की भी शुरुआत हुई है। इसके तहत जिस भक्त का जन्मदिन होता है, उसे उस दिन बर्थडे केक प्रसाद के रूप में दिया जाता है। है ना अनोखा मंदिर..?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
tample
81 वर्षीय सुब्बुलक्ष्मी को यहां प्रसाद में फुलों के साथ केक मिला लेकिन वह इसे पाकर भी खुश नजर आई। "फूलों और बर्फ के टुकड़ों के साथ उन्हें यह बहुत सुंदर लगा। उन्हें जिंदगी में पहली बार ऐसा प्रसाद मिला था जिसके लिए वह आश्चर्चयचकित थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें