फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

87 साल पुराने पेड़ पर बना दिया 4 मंजिला घर, जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है

Tue, 17 Jul 2018 11:39 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
mango tree house
हर इंसान अपना घर बनवाते समय काफी सोच विचार करता है। क्योंकि ये ऐसा काम है जिसमें इंसान अपनी जमा पुंजी खर्च करता है इसलिए इंसान बार-बार ये काम नहीं कर सकता। ऐसा ही कुछ हमें शादी के वक्त सोचना पड़ता है। ये काम भी ऐसा है जो बार-बार नहीं होता, इसलिए फैसला सोच-समझकर ही लेना पड़ता है। 
विज्ञापन

2 of 6
mango tree house
लेकिन एक शख्स ने अपने घर को ऐसी जगह बनवा लिया जिसे देखकर दुनिया हैरान रह जाती है। जी हां, जो इस शख्स ने कर दिखाया है आप उसकी कल्पना भी नहीं कर सकते। जहां आजतक सिर्फ पक्षी अपना आशियाना बना सकते थे, वहां इन महानुभव ने भी अपना आशियाना बना कर दिखा दिया। वो भी पेड़ को बिना  नुकसान पहुचाएं। क्या आपके लिए ऐसा कर पाना संभव है..?  
विज्ञापन

3 of 6
mango tree house
ये करिश्मा कर दिखाया है कानपूर के रहने वाले एक आईआईटी ग्रैजुएट सिविल इंजीनियर ने... इसके हाथों में वो जादू है जो ऐसी असंभव चीजों को संभव कर दिखाता है। केपी सिंह नामक इस शख्स ने अपना आशियाना एक पेड़ पर बनाने के बारे में सोचा था। इसके बाद केपी ने इसे खुद इस तरीके से तैयार किया कि लोग इसे देखते रह जाते हैं।
 

4 of 6
mango tree house
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केपी सिंह ने इस अनोखे घर को उदयपुर में आम के एक पेड़ पर बनवाया है जो चार मंजिला है। इसकी खासियत जानकर आपको सबसे ज्यादा हैरानी होगी। जी हां, इस घर को बनाते वक्त सिविल इंजीनियर साहब ने ऐसा दिमाग लगाया कि उन्होंने घर बनवाने के दौरान पेड़ को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होने दिया।



 
विज्ञापन

5 of 6
mango tree house
इसी खासियत की वजह से केपी सिंह का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया। केपी सिंह ने जब लोगों से ये कहा की वह पेड़ पर घर बनाएंगे तो लोगों ने उनका मजाक भी उड़ाया और लोगों को उनकी बातों पर विश्वास भी नहीं हुआ। मगर उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से जमीन से 9 फीट की ऊंचाई पर एक आलीशान और बेहद खूबसूरत घर बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mango tree house
आपको बता दें कि केपी सिंह के इस घर में बाथरुम, किचन, डाइनिंग टेबल, बेडरूम और साथ ही दो बालकनी भी हैं। इन्होंने पेड़ की शाखाओं का इस्तेमाल डाइनिंग टेबल और टीवी स्टैंड के रूप में किया है। ये आम का पेड़ 87 साल पुराना बताया जाता है। केपी सिंह ने इस घर का निर्माण साल 2000 में किया था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें