फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब एक बिल्ली के लिए भरना पड़ा 27 लाख का फाइन, हैरान कर देने वाला है ये अजीबोगरीब मामला

Mon, 11 Jun 2018 08:50 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
football
कभी आपने बिल्ली की वजह से किसी को लाखों रुपए का फाइन भरते हुए देखा है? चलिए लाख छोड़िए हजार रुपए ही भरते हुए देखा हो..? आप जानकर चौंक जाएंगे कि हकीकत में एक बिल्ली के चलते एक क्लब को 27 लाख रुपए का फाइन चुकाना पड़ा गया। 
विज्ञापन

2 of 5
cat during the match
सुनकर आपको थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है लेकिन यह सचमुच की घटना है। दरअसल, एक फुटबॉल मैच के दौरान यह बिल्ली खेल के मैदान में घुस आई थी, जिसके कारण व्यवधान पैदा हुआ और खेल को बीच में ही रोकना पड़ गया। काफी देर तक बिल्ली ने प्रबंधक टीम के लोगों को अपने पीछे दौड़ाया। 
विज्ञापन

3 of 5
cat during the match
इस बीच दर्शकों के सब्र का बांध भी टूट गया और लोगों ने बिल्ली के ऊपर बोतल व अन्य चीजें फेंकना शुरू कर दिया। काफी देर बाद बिल्ली को मैदान से खदेड़ा जा सका। मगर इस रुकावट के चलते मेजबानी संभाल रहे फुटबॉल क्लब पर 27 लाख रुपए का फाइन लगा दिया गया। 

 

4 of 5
cat during the match
बता दें कि घटना म्यूनिख की है। 'बेसिकतास' और 'बायर्न' टीम के बीच फुटबॉल मैच खेला जा रहा था। इस मैच को एक बिल्ली के कारण कुछ देर के लिए रोकना पड़ा जिसके चलते यूरोपीय फुटबॉल एसोसिएशन ने तुर्की के क्लब बेसिकतास पर 27 लाख रुपए का फाइन लगा दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
cat during the match
भविष्य में ऐसी कोई भी घटना दोबारा न हो इसके लिए संघ ने क्लब को चेतावनी भी जारी की है। संघ का मानना है कि यह खिलाड़ियों के लिए घातक साबित हो सकता है क्योंकि ऐसी घटनाओं के दौरान दर्शकदीर्घा में बैठे लोग गुस्से में कोई भी सामान उठाकर फेंकने लगते हैं। यह खिलाड़ियो को चोट पहुंचा सकता है।     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें