फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां खुल रहा है पानी पर तैरता बाजार, अब लोग करेंगे एयरकंडीशंड नावों में शॉपिंग

Thu, 08 Mar 2018 09:15 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
floating market
शॉपिंग करने के लिए वैसे तो आप बहुत से बाजारों में गये होंगे, कुछ आपके घर के पास लगते होंगे तो कही आप वैसे ही घूमने गये होंगे तो कई बार मॉल्स में खरीदारी की होगी, लेकिन क्या आपने कभी पानी पर तैरते हुए बाजार से खरीदारी की है। दुबई में पहली बार लोगों के लिए तैरता हुआ मार्केट खोला जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 4
floating market
दुबई में फ्लोटिंग मार्केट आइडिया पर बीयूलैंड कंपनी काम कर रही है। कंपनी की फाउंडर शेखा माहा हशर के अनुसार इस साल मई तक मार्केट शुरू हो जाएगा। इस मार्केट में 17 नौकाओं में शॉप और रेस्त्रां खोले जाएंगे, जो कि पूरी तरह एयरकंडीशंड होंगे।
विज्ञापन

3 of 4
floating market
सिर्फ शॉपिंग के लिए ही नहीं वैसे घूमने के लिए भी लोगों के लिए यह शानदार अनुभव होगा। शेखा माहा हशर ने बताया कि बैंकॉक के फ्लोटिंग मार्केट से प्रेरित होकर यह पहल की गई है। गर्मी के मौसम में समुद्र के मुहाने पर लोगों को शॉपिंग करना बहुत पसंद आएगा।
विज्ञापन

4 of 4
floating market
यह फ्लोटिंग मार्केट दुबई क्रीक बीच पर बनाया जा रहा है। इस मार्केट में लोकल और इंटरनेशनल ब्रांड दोनों रहेंगे। कंपनी को उम्मीद है कि इस मार्केट में पहले साल में लगभग 90 लाख लोग घूमने-फिरने और शॉपिंग के लिए आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें