बांग्लादेश के जंगली इलाकों में रहने वाले उस 40 साल के आदमी का नाम हश्मोत अली है। उसने पिछले 20 सालों से अपने चेहरे के एक हिस्से को ढक कर रखा था। हश्मोत 3 बच्चों का बाप है और मछली बेचकर अपना घर चलाता है।
विज्ञापन
2 of 5
20 साल पहले जब वो अपने घर से दोस्तों के साथ शहद इकट्ठा करने जंगल में गया था तब हाश्मोत के ऊपर बाघ ने तब हमला किया था। बाघ ने जब हमला किया तब हश्मोत अपनी नाव में सो रहा था।
विज्ञापन
3 of 5
बाघ ने अपना पंजा सीधे हाश्मोत के मुंह पर मारा और उस हिस्से के मांस को चेहरे से अलग कर दिया। हाश्मोत की चीख सुनकर उनके बाकी के साथी वहां आ गए, जिनका शोर सुनने के बाद बाघ हाश्मोत को छोड़कर जंगलों में भाग गया। हाश्मोत को नजदीकी अस्पताल पहुंचाने में 6 घंटे का समय लग गया था। इस हादसे में उसकी जान तो बच गई, लेकिन उसका चेहरा बुरी तरह बिगड़ गया।
4 of 5
इस हादसे के 20 साल तक हाश्मोत ने अपना चेहरा दुनिया से छिपाकर रखा लेकिन साल 2016 में उसने पहली बार अपना चेहरा दुनिया को दिखाया, ताकि लोग उनकी प्लास्टिक सर्जरी में मदद कर सकें।
जब उसका चेहरा उसकी बेटी की शादी में रोड़ा बन रहा था तो उसने ठान लिया कि वो सर्जरी कराएगा। हालांकि अभी भी हश्मोत अपने भयानक चेहरे की सर्जरी के लिए कामयाब नहीं हो पाया है।