फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक चर्चा में आई अनोखी शादी, सेक्स चेंज कराकर युवती बनी दूल्हा और युवक बना दुल्हन

Sat, 12 May 2018 07:49 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
transgender wedding
शादी के सीजन में आज हम आपके लिए ऐसी खबर लेकर आए हैं जिसके बारे में जानकर आपको भी ताज्जुब होगा। जी हां, हम बात कर रहे हैं 21वीं सदी की शादी की। जी हां, केरल में दो लोगों ने पहले अपना-अपना सेक्स चेंज कराया और फिर एकदूजे से शादी रचा ली। अब इस अनोखी शादी के चर्चे अखबारों व सोशल मीडिया जगत में किए जा रहे हैं।   
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ishaan and surya
इस ट्रांसजेंडर मैरिज को सामाजिक न्याय और प्यार की एक अनोखी मिसाल के रूप में देखा जा रहा है। इसी गुरुवार यह जोड़ा शादी के अटूट बंधन में बंध गया। इन्होंने तिरुवनंतपुरम के नैशनल क्लब में 500 मेहमानों की मौजूदगी में अग्नि के सात फेरे लिए। शादी में शामिल हुए सभी मेहमानों इस नवदंपती को खुशी-खुशी अपना आशीर्वाद भी दिया। 
विज्ञापन

3 of 6
ishaan and surya
आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि मेल से फीमेल बनीं सूर्या और फिमेल से मेल बने ईशान की इस अनोखी शादी को राज्य की पहली ट्रांसजेंडर मैरिज के रूप में मान्यता मिल गई है। परिणय सूत्र में बंधने वाले ईशान पेशे से एक बिजनेसमैन हैं, जबकि सूर्या एक टीवी ऐंकर के रूप में काम करती हैं। सूर्या और ईशान एकदूजेे को लंबे समय से जान रहे हैं। 

4 of 6
ishaan and surya
यह भी नहीं है कि सूर्या और ईशान की शादी बेहद आसानी हो गई हो। इस विवाह के लिए उनके रास्ते जितनी विपदाएं आई अगर आप उनका जायजा लेने बैठोगे तो हैरान रह जाओगे। इसके बावजूद दोनों ने हिम्मत नहीं हारी। 
विज्ञापन

5 of 6
ishaan and surya
शुरुआत में पारिवार और सामाजिक विरोध का सामना करना पड़ा। दंपती ने बताया कि ईशान के मुस्लिम समुदाय से होने के कारण सूर्या का परिवार पहले इस शादी के लिए तैयार नहीं था, मगर आखिर में परिवार को दोनों की जिद के सामने झुकना पड़ा। गुरुवार को परिवारवालों समेत पूरे रीति-रिवाज के साथ विवाह की रस्मों को पूरा किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ishaan and surya
गौरतलब हो साल 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसजेंडर्स को थर्ड जेंडर की संज्ञा देते हुए इन्हें मान्यता प्रदान की थी, साथ ही कोर्ट ने सरकार से ऐसे लोगों के लिए नियमों में संशोधन करने और इन्हें हर क्षेत्र में समान मौके देने का प्रयास करने की भी बात कही थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें