फेसबुक यूजर्स पर किए गए एक शोध में चौंकाने वाले रिजल्ट सामने आए हैं जिन्हें जानकर आप भी हिल जाएंगे। रिसर्च में फेसबुक अकाउंट डिलीट करने के निगेटिव इम्पेक्ट (नकारात्मक प्रभाव) के बारे में बताया गया है।
विज्ञापन
2 of 4
facebook
आप शायद ही इस बात को जानते होंगे। शोधकर्ताओं ने पाया कि सोशल नेटवर्किंग साइट को डिलीट करने से लोग अपनी जिंदगी से अधिक असंतुष्ट हो सकते हैं। हालांकि शोध में यह भी दावा किया गया है कि कुछ समय तक फेसबुक से दूर रहने से न सिर्फ आपका निजी डाटा सुरक्षित रहेगा बल्कि यह आपके तनाव को भी कम करेगा।
विज्ञापन
3 of 4
facebook
यह अध्ययन ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने किया। इस अध्ययन में उन्होंने फेसबुक से थोड़े समय के लिए दूर रहने और एक व्यक्ति के तनाव पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में अध्ययन किया। क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी के एरिक वेनमान ने कहा कि मात्र पांच दिनों के लिए फेसबुक से दूरी बनाने से एक व्यक्ति के तनाव का स्तर कम हो सकता है।
उन्होंने कहा कि हमारे अध्ययन में फेसबुक का इस्तेमाल न करने पर जहां प्रतिभागियों के शारीरिक तनाव में सुधार देखने को मिला वहीं अच्छा महसूस करने की भावनाओं में कमी देखने को मिली। इस अध्ययन को ‘जर्नल ऑफ सोशल साइकोलॉजी’ पत्रिका में प्रकाशित किया गया।