फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान में प्रेग्नेंट महिलाओं के साथ होता ये काम, बॉस से लेनी पड़ती है इस तरह से इजाजत

Sat, 02 Jun 2018 11:45 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
office work
मां बनना प्रत्येक महिला के लिए जीवन का सबसे सुखद एहसास होता है। समाज में अगर कोई महिला गर्भवती न हो तो उसे अलग नजर से देखा जाता है। समाज में महिलाएं तमाम तरह की बंदिशों में कैद हैं और इस रेस में जापान एक कदम और आगे बढ़ गया है। जानिए कैसे...
विज्ञापन

2 of 5
women
दरअसल, जापान की कम्पनियों ने वूमन कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे प्रेगनेंट होने से पहले बॉस की आज्ञा जरूर लें। निर्देश के अनुसार, महिला कर्मचारियों को शादी करने या प्रेग्नेंट होने से पहले कम्पनी की अनुमति लेनी होगी। यह मामला तब सामने आया जब नर्सरी में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी के पति ने इस बात का खुलासा किया कि उसकी पत्नी को उसका बॉस इसलिए ताने दे रहा है, क्योंकि वह प्रेगनेंट हो गई। इतना ही नहीं उस महिला कर्मचारी को प्रेग्नेंट होने की वजह से अपने बॉस से माफी भी मांगनी पड़ी।
विज्ञापन

3 of 5
japan pregnant women
पति ने जिस चाइल्ड केयर सेंटर में उसकी पत्नी काम करती है वहां के और कर्मचारियों के साथ हो रहे बुरे बर्ताव के बारे में कई जानकारी दी हैं। उसने बताया कि उसकी पत्नी कार्य करती है वहां के सभी कर्मचारियों को ये तुगलकी फरमान दे रखा है कि, किसी भी कर्मचारी को शादी करने और प्रेगनेंट होने से पहले इजाजत लेनी होगी।

4 of 5
wedding
कंपनी के नियम के अनुसार वरिष्ठता के हिसाब से यह तय किया जाता है कि कौन सा कर्मचारी पहले शादी करेगा। इस बात का खुलासा करने वाले शख्स ने बताया कि मुझे और मेरी पत्नी को इसके लिए माफी मांगनी पड़ी कि बिना मंजूरी के वो गर्भवती हो गई। डायरेक्टर ने बहुत गुस्सा करने के बाद हमारी माफी मानी, मगर उसके अगले दिन से ही वह मेरी पत्नी को ताने दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pregnancy test
इस मामले के सामने आने के बाद और भी कई महिलाओं ने आपबीती सुनाई। 26 साल की, जोकि टोक्यो की एक कॉस्मेटिक्स कंपनी में काम करती है। जोकि और उसके साथ काम करने वाली बाकी 22 वूमन कर्मचारियों को कंपनी को ई-मेल भेजकर अपनी शादी और गर्भवती होने की जानकारी देनी पड़ी, लेकिन बात सिर्फ इतनी ही नहीं है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जानकारी देने के बाद इस महिला कर्मचारी को सुपरवाइजर ने कहा कि वह 35 साल तक गर्भवती होने का इंतजार करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें