फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप-बेटे ने कुत्ते को दी इतनी बेरहम मौत, वीडियो देख आपका दिल भी कांप जाएगा

Fri, 27 Apr 2018 11:10 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dog
इंसान जानवर से भी ज्यादा बुरा हो सकता है इसकी गवाही देने के यह घटना काफी है। हम बात करेंगे दिल्ली के रहने वाले एक पिता-पुत्र की जिन्होंने एक कुत्ते को इस कदर मारा-पीटा की आखिर में उसने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। बाप-बेटे की इस करतूत के लिए अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
dog beaten by father and son
जानकारी के मुताबिक दिल्ली के गांधी नगर इलाके में एक लावारिस कुत्ते के मुंह में सरिया डालकर लकड़ी के फट्टे से बेरहमी से पीट-पीटकर मार डालने के आरोप में पुलिस ने सतपाल चौधरी और उसके बेटे तरुण उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। कुत्ते को मारते समय किसी ने इनका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
dog
इसके बाद एनजीओ की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया। इधर, इलाके के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए मंगलवार रात गांधी नगर थाने के बाहर प्रदर्शन कर कैंडल मार्च भी निकाला। पुलिस के मुताबिक, 22 अप्रैल की रात गांधी नगर में आरोपी पिता-पुत्र ने बेरहमी से सरिया मुंह में डालकर कुत्ते को लकड़ी के फट्टे से पीट-पीटकर मार डाला। 

4 of 5
dog killing
बाद में उन्होंने कुत्ते को एक बोरे में बंद कर यमुना खादर में डाल दिया। वीडियो वायरल होते ही पशुओं के लिए काम करने वाला एनजीओ हरकत में आया और मामला दर्ज करा दिया। सतपाल ने दावा किया कि कुत्ते ने उसे व उसके बेटे के अलावा दर्जनों लोगों को काटा था। वहीं स्थानीय निवासी संतरात का कहना है कि वह दो साल से कुत्ते को दूध व खाना दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dog
वह किसी को परेशान नहीं करता था। इलाके में ऐसे करीब 50 कुत्ते हैं, लेकिन किसी ने स्थानीय निवासियों को नहीं काटा। जिला पुलिस उपायुक्त नूपुर प्रसाद ने बताया कि पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

देखें ईनाडु इंडिया का वीडियो...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें