फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस किसान ने गाय को पहना दिए अपनी पत्नी के कपड़े, वजह जानकर लोगों के उड़ गये होश

Mon, 14 May 2018 04:27 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
cow wears bra
क्या आपने कभी किसी गाय को ब्रा पहने देखा है? जाहिर सी बात है नहीं देखा होगा। इन दिनों सोशल मीडिया पर गाय की ऐसी ही एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक किसान ने अपनी गाय को ब्रा पहनाई हुई है। जिस वजह से हर जगह हंगामा हो गया। आपको भी देखने में भला ये अटपटा लग रहा होगा, लेकिन किसान ने ऐसा अपनी गाय के भले के लिए किया।
विज्ञापन

2 of 4
cow wears bra
यह मामला स्कॉटलैंड का है जहां एक किसान ने अपनी गाय के भले के लिए ऐसा जुगाड़ किया। इतना ही नहीं वह किसान इसमें कामयाब भी रहा। इस बात के बारे में तब सामने आया जब किसान की ए पड़ोसन ने गाय की तस्वीर लेकर अपने ट्विटर पर शेयर कर लिखा कि आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है।
 
विज्ञापन

3 of 4
cow wears bra
अब आप भी सोच रहे होंगे कि ऐसा करके गाय का भला कैसे हो सकता है। तो आपको बता दें गायों के चार थन होते हैं और बछड़ा पिछले थनों से दूध पीना पसंद नहीं करते। बछड़े आगे वाले थनों से दूध पीकर पिछले थन छोड़ देते हैं। पर अगर चारों थनों से दूध नहीं निकलता तो गाय के थनों में सूजन आ जाती है जिसे मस्टिसिस कहा जाता है। गाय को वैसे ही दर्द होता है जैसे इंसानों के स्तन में दर्द होता है। वहां स्थानीय जानवरों में ये बीमारी आम है।
विज्ञापन

4 of 4
cow wears bra
गाय को हो रही इस परेशानी को देखते हुए किसान ने यह तरकीब निकाली कि अगर आगे वाले थन ढक दिए जाएं तो काम बन जाएगा। जिसके बाद किसान ने गाय के आगे के दो थनों को ब्रा से कवर कर दिया। जिससे कि बछड़े से गाय के आगे के थन छिपाये जा सकें और जैसा कि हम सभी जानते हैं कि जुगाड़ हमेशा कामयाब होते हैं। किसान के इस जुगाड़ ने गाय की सेहत खराब होने से बचा ली। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें