Warren Buffett
क्या वॉरेन बफेट दे रहे हैं ज्ञान?
ट्विटर पर वॉरेन बफेट के नाम से चल रहे इस ट्विटर अकाउंट ने कुछ ही दिनों में हजारों फॉलोअर्स हासिल कर लिए हैं। बीबीसी ने इस ट्विटर अकाउंट को चलाने वाले व्यक्ति से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन इस अकाउंट ने बीबीसी के सवालों के जवाब नहीं भेजे हैं। हालांकि, इस ट्विटर अकाउंट को दुनिया भर के तमाम राजनेताओं और पत्रकारों ने फॉलो किया और इसके ट्वीट्स को रीट्वीट किया।
लेकिन असल में ये वॉरेन बफेट के नाम पर बना एक फेक अकाउंट है जो कि बीते कुछ दिनों से अपने ट्वीट्स में प्रेरक बातें लिख रहा था। इस अकाउंट पर आने वाले एक ट्वीट में लिखा है कि 'हर तरह की प्रगति आपके कंफर्ट जोन के बाहर होती है।'