फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के बाद भी सुन सकता है शख्स, मौत से जुड़े ये 7 राज़ आपको कोई नहीं बताएगा...

Sun, 27 May 2018 09:08 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Death Facts - फोटो : Facebook
मौत के बाद पैर और हाथ के नाखून नहीं बढ़ते, मगर चमड़ी सूख जाने की वजह से नाखूनों को देखकर लगता है कि वे मरने के बाद भी बढ़ रहे हैं। यही नहीं, जब किसी की मौत हो जाती है, तो उसकी सुनने की शक्ति सबसे अंत में खत्म होती है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Death Facts
मौत के फौरन बाद लाश सड़ने लगती है। तीन से पांच दिन बाद उस पर इतने घाव हो जाते हैं कि लाश देखने लायक नहीं बचती। नाक और मुंह से भी खून और शरीर के अंदरूनी अंग धीरे-धीरे गलकर नाक और मुंह से निकलने लगते हैं। 


 
विज्ञापन

3 of 5
Death Facts
जो एंजाइम्स पेट में खाने को पचाते हैं, मौत के बाद वे आंत को पचाने लगते हैं। शरीर में गैस और तरल पदार्थ की मात्रा बढ़ जाने की वजह से लाश फूलने लगती है। मरने के बाद भी किसी-किसी पुरुष में इरेक्शन देखी जा सकती है, खासकर उनमें जिन्हें फांसी दी गई हो।




 

4 of 5
Death Facts
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक हृदय रोगों की वजह से दुनिया में सबसे ज्यादा मौतेें होती हैं। वहीं डायबिटीज और एड्स की वजह से भी बड़ी तादाद में लोगों की जान जाती है। वहीं युवाओं की मौत सबसे ज्यादा सड़का हादसे की वजह से पाई गई है। महिलाओं में मौत की बड़ी वजह प्रसव प्रक्रिया पाई गई है। कई औरतें बच्चे को जन्म देते वक्त ही दम तोड़ देती हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Death Facts
इंसान की दिमाग की कोशिकाएं ऑक्सिजन ना मिलने पर तीन मिनट में मर सकती हैं। मगर कॉकरोच सिर कटने के बाद भी नौ दिनों तक जिंदा रह सकते हैं। हालांकि, ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां मृत घोषित किए जाने के बाद भी शरीर में जान आ जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें