फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन बोर्ड पर क्यों लिखी होती है समुद्र तल से ऊंचाई, जान लीजिए वजह

Thu, 22 Feb 2018 11:42 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
sea level
अक्सर आप जब कभी ट्रेन के सफर पर जाते हैं तब आप बोर्ड्स पर लिखी जानकारी को पढ़ कर ट्रेन तक पहुंचते हैं। वैसे तो स्टेशन पर तमाम बोर्ड लगे होते हैं, लेकिन प्रत्येक रेलवे स्टेशन पर एक बोर्ड लगा होता है जिस पर स्टेशन का नाम लिखा होता है। आपमें से कुछ ने इस बोर्ड पर गौर किया होगा तो किसी ने ध्यान नहीं दिया होगा। स्टेशन के नाम के अलावा इस बोर्ड पर समुद्र तल से ऊंचाई भी लिखी होती है। क्या आपने कभी सोचा है कि समुद्र तल से ऊंचाई क्यों और किस लिए लिखी होती है।
विज्ञापन

2 of 3
sea level
रेलवे स्टेशन के दोनों छोर पर बड़े से बोर्ड पर स्टेशन का नाम और समुद्र तल से ऊंचाई लिखी होती है।  इसके लिखे होने की वजह यह है कि यह जानकारी रेल के ड्राईवर और गार्ड के लिए लिखी होती है। उदाहरण के लिए जब कोई ट्रेन 100 मीटर समुद्र तल की ऊंचाई से  150 मीटर समुद्र तल की ऊंचाई की तरफ जा रही तो इस बोर्ड को देखकर ड्राईवर को इस बात का अंदाजा होता है कि उसको किस हिसाब से ट्रेन के इंजन को स्पीड देनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
sea level
साइन बोर्ड की मदद से ट्रेन के संचालन में मदद मिलती है। साथ ही ट्रेन के ऊपर लगे बिजली के तारों को एक सामान ऊंचाई देने में भी इस से मदद होती है। अब कभी अगली बार जब आप ट्रेन से कही ट्रेवल करने जाएं तो इस बोर्ड पर जरूर ध्यान दें। आपको तो मालूम हो गया कि आखिर स्टेशन पर लगे इस बोर्ड पर समुद्र तल से ऊंचाई क्यो लिखी होती है। अपने दोस्तों से भी इसे शेयर कर उन्हें भी यह जानकारी दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें