कितनी खुशी होती है जब आप कोई काम सालों से करना चाहते हों और आखिर उसे कर ही लेते हैं। ऐसा ही खुशी मिली इस महिला को जींस पहन कर। चोसने में तो ये मामूली बात लगती है कि जींस पहन कर भला किसी को क्या खुशी मिल सकती है लेकिन उस महिला के लिए ये बहुत बड़ी बात है जिसने 181 किलो वजन घटा कर ये खुशी पाई हो।
विज्ञापन
सर्जरी से हटाया गया महिला का मांस
2 of 8
- फोटो : daily mail
टेक्सास की रहने वाली 39 साल की सुज़न फार्मर ने एक साल में 275 किलो से 154 किलो वजन कर लिया है। इतना ही नहीं, सुज़न को ऐक्स्ट्रा त्वचा हटाने के लिए सर्जरी करानी थी, इसलिए उन्होंने और 15 किलो घटाए। लेकिन उनकी ये सर्जरी आसान नहीं रही।
विज्ञापन
सर्जरी से हटाया गया महिला का मांस
3 of 8
- फोटो : daily mail
बायपास सर्जरी कराने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि उन्हें हमेशा के लिए पैरालिसिस होने का खतरा है। उन्हें न्यूरोपैथी नाम की दिमागी बीमारी है जो लोगों को मोटापे के कारण होती है। इसमें नसें फट भी सकती हैं। इसलिए इसक तुरंत इलाज जरूरी है।
सर्जरी से हटाया गया महिला का मांस
4 of 8
- फोटो : daily mail
सुज़न परेशान थीं कि इतनी मेहनत के बादभी उनके पेट से ऐक्स्ट्रा मांस लटकता रहा। इसी वजह से उन्हें पीठ में भी दर्द होता था। लेकिन सिर्फ यही कारण नहीं है कि सुज़न सर्जरी कराना चाहती थीं।
विज्ञापन
सर्जरी से हटाया गया महिला का मांस
5 of 8
- फोटो : daily mail
सुज़न कहती हैं, ''ये सुनने में थोड़ा बेवकूफी भरा लगेगा लेकिन सर्जरी कराने के बाद सबसे पहले मैं जींस खरीदूंगी क्योंकि हाई स्कूल के वक्त से मैंने जींस नहीं पहनी है। इस तोंद का चला जाना ऐसा होगा मानो जेल से छुटकारा मिल गया।''
विज्ञापन
सर्जरी से हटाया गया महिला का मांस
6 of 8
- फोटो : daily mail
एक वक्त ऐसा भी था जब सुज़न दुकान में सामान लेने जाती थीं और चल तक नहीं पाती थीं। उन्हें हर दो मिनट पर बैठना पड़ता था लेकिन अब वे बताती हैं कि वे आराम से मीलों चल लेती हैं। कसरत के लिए वे वे अपने दोस्त के घर स्वीमिंग करने जाती हैं।
विज्ञापन
सर्जरी से हटाया गया महिला का मांस
7 of 8
- फोटो : daily mail
सुज़न बताती हैं कि पहले वे खुद को शीशे में देख तक नहीं पाती थीं। उन्हें खुद से ही नफरत होती थी। उनका मां नीता बताती हैं कि उनका वजन बढ़ना कम उम्र में ही शुरू हो गया था। वो खुद को आराम देने के लिए खाना खाती थीं। माता-पिता के बिगड़ते रिश्तों को खुद के उभारने के लिए भी उन्होंने जरूरत से ज्यादा खाया।
डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक उनका 20 किलो मांस पेट से निकाला। लेकिन इसमें भी सर्जरी के कुछ दिन बाद उनके टांके खुल गए। वो बहुत दर्द में थीं इसलिए फिर से अस्पताल जाना पड़ा। इतनी कठिनाइयों के बाद अपनी मां की मदद से आखिरकार उन्होंने वजन घटा ही लिया और अब वे 95 किलो की हैं।