फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के इस इलाके में हर आदमी के पास हैं दो पत्नियां, बिना दूसरी शादी के नहीं मिलता ये सुख

Tue, 29 May 2018 08:19 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया में कई ऐसे रीति रिवाज हैं जिस पर लोग यकीन नहीं करते लेकिन ये सच होता है। ऐसी ही एक परम्परा है दो पत्नियां रखने की। जी हां, हमारे देश में एक ऐसा गांव है जहां हर आदमी को दो शादियां करनी पड़ती हैं। दो शादियां करना इस गांव के लोगों की मजबूरी होती है। हालांकि इसके पीछे की कहानी हैरान करने वाली है।
विज्ञापन

2 of 5
wedding
राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक छोटा सा गांव देरासर है। इस गांव में सिर्फ 70 मुस्लिम परिवार ही रहते हैं लेकिन इस गांव में शादी की परंपरा बेहद निराली है। दरअसल यहां हर आदमी को दो शादियां करनी पड़ती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Bride
इस गांव में पहली शादी के बाद लोग दूल्हे की दूसरी शादी करवाते हैं। दूसरी शादी होने के पीछे कोई मामूली वजह नहीं है। आपको बता दें कि इस गांव में पहली शादी से कभी भी किसी को बच्चा नहीं हुआ है। इसलिए यहां के दूल्हों की दूसरी शादी करवाई जाती है।

4 of 5
bride
गांव वालों का मानना है कि दूसरी पत्नी से ही संतान सुख मिलता है। इस परम्परा को गांव के लोग खुदा की मेहर बताते हैं। खास बात ये है कि इस गांव में पहली पत्नी को अपने पति की दूसरी पत्नी से कोई समस्या नहीं होती। दोनों पत्नियां बड़े ही आराम से एक दूसरे के साथ रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
wedding
हालांकि इस गांव में कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने अपनी पहली पत्नी के होते हुए दूसरी औरत से शादी नहीं की और इन लोगों की अब तक कोई संतान नहीं है। ये परम्परा काफी पुरानी है और आज भी चल रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें